हमारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, रोड बनवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-सीतलगुर (गुडिया) ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से इंगाराम मुचाकी बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है बाजार आने जाने में बहुत समस्या होती है आपातकाल के समय एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती है उसके लिये अधिकारियों को कई बार आवेदन दिये है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | रोड की हालत पहले से ज्यादा ख़राब होते जा रहा है| लोगो की मांग है की रोड बनना चाहिये | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8817233964, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG INGARAM MUCHAKI JAGADALPUR PROBLEM ROAD SITALGUR
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-तेमरूभाट, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पाकलू बता रहें है की उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, सायकाल मोटर सायकाल नही जा पाती है, बरसात के दिनों में बहुत ही ज्यादा समस्या होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9399311762, संपर्क@7805977097.
Posted on: Dec 16, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA PAKLU ROAD
सीसी रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,
ग्राम पंचायत-जामगांव, बगाहपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340919007, सचिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BAMANRAM POYAM BASTAR CG DARBHA JAMGANV PROBLEM ROAD
रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू सोडी बता रहे हैं उनके गांव के डोंगरी पारा में रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406705597, चिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DONGARIPARA JAMAGANV MANGALU SODI PROBLEM ROAD
रोड नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद कि अपील-
सीतूराम मंडावी, ग्राम पंचायत-रायगुंडी, ऊपरपारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना हैं ऊपर पारा से लेकर पटेल पारा तक लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406137985, सरपंच@9406481589, कलेक्टर@8488956694, CEO@8889251366.
