गाँव में मलेरिया की टेस्टिंग करते हैं|
ग्राम-चिंगपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनमती जी अपने काम के विषय में बता रहे हैं की मलेरिया की बढ़ती प्रकोप को देखते हुए गाँव-गाँव में मितानींन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है| वे मितानींन लोग रोज 20 घर का मलेरिया का टेस्ट करते हैं| उनके गांव में हालांकि मलेरिया किसी को भी नहीं हुआ है| फिर भी हम अपना काम रोज ही करते हैं| इनका यह कार्य सराहनीय है|
Posted on: Jan 02, 2022. Tags: BASTAR CG DHANMATI DARBHA KIT MALERIYA TESTING
स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया का घरेलु उपचार-
ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतिराम बघेल मलेरिया का घरेलु उपचार बता रहे हैं, भुई नीम एक ऐसा पौधा जो मलेरिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है| यह पौधा बस्तर के जंगलों में पाया जाता है, इस पौधे को जंगल से लाकर पानी के साथ उबालकर पिया जाता है, मलेरिया के मरीज को यह पानी लगातार तीन दिन तक पिलाना है इसके पश्चात मलेरिया उतर जाता है|इसके साथ ही एक और पौधा गडुर है इसका रस व छिलका को सांप का जहर निकालने में किया जाता है| संपर्क नंबर@@8817582371.
Posted on: Jan 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HELTH RATIRAM BAGHEL
हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-पटेलपारा,ब्लोक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रमिला अम्बिकानाग पानी की समस्या बता रही हैं,उनके मोहल्ले में कम से कम 2O या 25 घरो की बस्ती हैं|जो आज तक सरकारी से उनके गाँव में नाल या हैंडपंप नहीं लगा हैं,वहा के ग्रामीण कई सालो से कुआ का पानी पिने के लिए उपयोग करते हैं|और बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं,और गर्मी के मोसम में ऊपर से वनस्पति गिर कर साड़ जाते हैं|फिर भी ग्रामीण उस पानी को पी लेते हैं,क्योकि उनके गाँव में आज तक सरकार से नाल या हैंडपंप की सुविधा नहीं हैं| गाँव के लोग कई बार सरपंच या सचिव को बताये पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए तीन बहिनों ने मिलकर सीजीनेट के साथियों से सिकायत कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनके गाँव में सरकारी द्वरा नाल या हैंडपंप की सुविधा बनवा जाये |संपर्क नंबर@7723855305. @9399311762. सीईओ@8959393222.
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PRAMILA AMBIKANAG PROBLEM. WATER
गांव के आंगनबाड़ी में पानी की सुविधा नहीं है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बीसपुरन ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलुराम कश्यप जी बता रहे हैं, आंगनबाड़ी क्रमांक-1 में पानी की समस्या है| इस आंगनबाड़ी में पानी की सुविधा नहीं है और न ही आसपास कहीं बोरिग है, पीने की पानी के लिए काफी दूर जाकर लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को कई बार से शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9691410078, सचिव@940628668, पीड़ित@7000790245.
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DARBHA KAMLURAM KSHYAP PROBLEM WATER
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पुलिया की सुविधा हो गयी है-
ग्राम पंचायत-हलवा, लोहारापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैतुराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पुल निर्माण का कार्य अधूरा था| लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पुल बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9399472577.
