Impact : डबरी निर्माण में काम किये थे काम का पैसा मिल गया...
ग्राम-लाल सुहानर, पंचायत-नेलवाड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुल सिंग करंगा बता रहे हैं उन्होंने डबरी निर्माण में काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान उन्हें नहीं हुआ था, उनके साथ 56 लोगों ने काम किया था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया जिसके एक माह बाद काम का पैसा मिल गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/फूलसिंह करंगा@7587392746.
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG FULSINGH KARANGA IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
मिट्टी की मूर्ति बनाकर जीवन यापन करते हैं अतीक पाल...
माता मौली मेला, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान श्रोताओं को मेला में शामिल अतीक पाल से परिचय करा रहे हैं, अतीक पाल कलकत्ता के निवासी हैं और वे मेला में मूर्ति बेचने के लिये आये हैं, अतीक पाल मूर्ति बनाने का काम करते हैं और अपनी बनाई मूर्ति को बस्तर के अलग-अलग इलाके में बेचते हैं उसी से उनका घर चलता है, मूर्ति बनाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं करते यही जीविका का साधन है, मूर्ति कला के साथ रंग रोहन का काम भी करते हैं: अतीक पाल@6370536354.
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम-कोकोड़ी, पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से जगन्नाथ यादव बता रहे है कि उनके गांव में शौचालय की समस्या थी जिस समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास कार्यालय में आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क@9691809536.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGNNATH YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सड़क और बाउंड्रीवाल का काम शुरू हो गया है सभी साथियों को धन्यवाद...
ग्राम-बेलगाँव, ब्लॉक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से नीलकंठ नाग बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क और स्कूल में बाउंड्रीवाल की समस्या थी जिसे उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास दिया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद गाँव में काम होने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7389006876.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo Radio in Hindi And Gondi : 14th Feb 2020...
Today Keerti Sahu is presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
