छत्तीसगढ़ के हल्दीघाटी माटी सोनाखान के...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत

ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
भारत के तीरथ बन गए माटी सोनाखान के-
अन्याय के दमन लड़ी सिंह नारायण छाती तान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी....
अंग्रेजन से लोहा लेही शहर चलिस बलिदान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
कथा लहू से लेही स्वराज और उपदेश अभियान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी...

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी...बाल कविता

ग्राम-नवाडीह, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया स्कूल के बच्चों से एक बाल कविता सुन रहे है :
कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी-
मेरे पापा राजा, फल खाएं ताज़ा-
सोने का खिड़की, चाँदी का दरवाज़ा-
आसमान में सूरज निकला, मेरा भय्या राजा...

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सुनो गोंडवाना भाई सब मिल जाई...गोंडवाना गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
सुनो गोंडवाना भाई सब मिल जाई-
हमर अधिकार ला अब अपन ला अपनाई-
रीति रिवाज सरकार भुलवा के-
हमकेला आगे तो बढाई-
सुनो गोंडवाना भाई-
जंगल जाड सब ला कटवाई-
अब हमर धरती दाई ला-
नेत भर हाथ ला लगाईं-
सुनो गोंडवाना भाई...

Posted on: Mar 15, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

अगली जनगणना में हम आदिवासी हिन्दू नहीं गोंडी को अपना धर्म लिखाएँ, सुप्रीम कोर्ट भी सहमत...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चरवाहा कैलाश सिंह पोया गाय चराते चराते (पीछे से गाय बकरी की घंटी की आवाज़ आ रही है ) यह बता रहे हैं कि भाजपा, कांग्रेस, आदिवासी गोंडवाना सभी संगठन यह साबित करने में तुले हैं कि गोंड आदिवासी नही हिन्दू है, हमारे रीति रिवाज चलन व्यवहार देवी देवता सब हिन्दू से अलग है, सरकार द्वारा जबरन गोंड आदिवासयों को हिन्दू घोषित कर दिया गया है | अब तो सर्वोच्च नयायालय ने भी यह घोषित कर दिया है कि गोंड हिन्दू नही है, वे कह रहे हैं कि 2021 की जनगणना में हमें हिन्दू धर्म ना लिखकर गोंडी धर्म लिखना हैं, ऐसा वे और आदिवासी साथियों से आव्हान भी कर रहे हैं | कैलाश सिंह पोया@975355388.

Posted on: Mar 06, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सीटी की धुन में फागुन गीत...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सीटी की धुन में एक फागुन गीत सुना रहे हैं जो सरगुजा जिला में गाया जाता है. वे एक अशिक्षित चरवाहा हैं और अपने काम साथ गाय बकरी चराते हुए सीटी की धुन में यह फागुन गीत सुना रहे हैं पीछे से गाय बकरी के चलने से उनकी घंटियों की टुन टुन की मधुर आवाज़ भी बैकग्राउंड में आ रही है. साथ में वे सभी सीजीनेट और बुल्टू रेडियो को सुनने वाले साथियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »