हमारे पारा में पिछले साल से हैंडपंप खराब है, लोग कुआं से पानी पीने को मजबूर हैं...

स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- तिरथुम, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव का हैंडपंप पिछले साल से खराब है, लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा है। 10 परिवार के लोग उसस हैंडपंप पे निर्भर हैं। वे लोग अभी कुआं का पानी उपयोग करते हैं। शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सीईओ- 9406016762, कलेक्टर- 8458956694, पीड़ित व्यक्ति- 7647976626

Posted on: Jul 24, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM WATER

मेरा आवास घर नहीं बना है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-नावापारा, पंचायत-डिलमिली 02, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लायनराम बघेल जी बता रहे हैं उनका आवास घर नहीं बना है| अभी मिटटी के घर से रहते है, बरसात के समय बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| कई बार बोलने पर भी सरकार की योजना का लाभ नहीं मिला| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268969767, सचिव@9993600308, सरपंच@9406228766.

Posted on: Jul 24, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HOUSE PROBLEM

री री लयो राला रे रे रेला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला...छत्तीसगढ़ी गीत-

अनुसूईया दुग्गा, फरसगांव से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं,
री री लयो राला रे रे रेला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला-
कहाँ जाथस कहिके केहे ला-
री लयो रेला रे रे रेला,री री लयो रे ला रे रेला-
सुकली गूटी मोला दे दाई ,सुकली गूटी मोल दे दाई-

री लयो रेला रे रे ला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला-
कुदूर खेले ला मैं जाहउँ ओ, कुदूर खेले ला मैं जाहउँ-
री लयो रेला रे रे ला,री री लयो राला रे रे ला, रे रेला...

Posted on: Jul 24, 2022. Tags: BASTAR CG CHHATTISGADI SONG

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है तालाब से गंदा पानी लाकर पीते है...कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार साथ में पवनराम पोयाम बता रहें है कि उनके गांव में पानी की समस्या है तलाब से पानी लाकर पीते है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप बनवाने में मदद करें: संपर्क@7587874685, सरपंच@8815830151, सचिव@7999375577, PHE@9406078557, CEO@9406016762.

Posted on: Jul 24, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM WATER

Basatar bultoo (Bluetooth) Radio from bastar bhatri : 23 jul 2022

Today Geeta and Khema are presenting Bultoo Radio Program in bhatri languages in this latest edition of Bultoo radio Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth..

Posted on: Jul 23, 2022. Tags: AND BASTAR BULTOO CG GEETA KHEMA RADIO

« View Newer Reports

View Older Reports »