कागज के ये नोट है बाबू, कागज के ही नोट...नोटों पर कविता
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता नोटों पर एक रचना सुना रहे है:
कागज के ये नोट है बाबू, कागज के ही नोट-
और कागज की ही माया इनकी नीयत में है खोट-
और चले गाँव की ओर जी बाबू चले गाँव की ओर-
कागज के ये नोट है बाबू...
सांचे के ये रंग अनेक हैं, सांचे के ये ढंग-
जैसी करनी वैसी भरनी, चले शहर की ओर-
कागज के ये नोट है बाबू, कागज के ही नोट...
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
आजादी के 70 साल बाद भी हम अपने बच्चों के स्कूल जाने के लिए ठीक से रोड नहीं बनवा सके हैं...
आज आज़ादी के लगभग 70 साल बाद भी हम अपने बच्चों के लिए स्कूल जाने के सड़क का इंतज़ाम कर पाए हैं जो जल्द बदलना चाहिए बोल रहे हैं ग्राम-पोड़ीबहार मुन्डा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पंद्रे। वे बता रहे है कि ग्राम पोड़ीबहार मुंडा में रोड की बहुत समस्या है और इस गाँव में करीब 1200 लोगो की आबादी है तथा रोड नहीं होने के कारण स्कूल आने जाने में बच्चों को बहुत दिक्कत होती है और वे जान जोखिम में डालकर स्कूल आते जाते है तो वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से अधिकारियों को फोन करके दबाव डालने का अनुरोध कर रहे हैं गाँव के सचिव@9770972254, कलेक्टर@9977742118, रवि@9691317966
Posted on: Dec 25, 2016. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
अस्पताल का उदघाटन स्वास्थ्य मंत्री ने एक साल पहले किया था अब तक कोई डाक्टर नहीं आया...
हमारे विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने हमारे गाँव में एक अस्पताल का उद्घाटन एक साल पहले किया था पर अब तक कोई डाक्टर नहीं आया है बता रहे हैं ग्राम पंचायत-लालगढ़, प्रखंड-विश्रामपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से उपेन्द्र कुशवाह है के साथ उपस्थित कामेश्वर सिंह जो बता रहे है कि यहाँ पर लगभग 40 गाँव की आबादी के लोगो को यह अस्पताल नजदीक पड़ता है पर डाक्टर नहीं होने से अस्पताल में काम शुरू नहीं हो पाया है | अगर यह अपस्ताल चालू हो जाता है तो लोगो को बहुत सुविधा होगी| आपसे अनुरोध है कि आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथी स्वास्थ्य मंत्री@9431390832 से बातचीत कर डॉक्टरो की व्यवस्था करने में मदद करें| उपेन्द्र कुशवाह@9661932374
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: SONG UPENDRA KUMAR KUSHWAHA VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में मिडल स्कूल तो खुला है पर उसमे एक ही शिक्षक है और वह भी अक्सर गायब रहती है...
हमारे गाँव में इस साल मिडल स्कूल शुरू हुआ है पर उसमे सिर्फ एक ही शिक्षक है और वह भी अनियमित है बता रहे हैं ग्राम-पोड़ीबहार, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पंद्रे। वे बता रहे है कि उनके गाँव में कक्षा 6 वी से लेकर कक्षा 9 वी तक इस वर्ष से स्कूल संचालित है और उसमे करीब 200 बच्चे अध्ययनरत है और वहां पर एक ही मैडम है और वो भी समय पर स्कूल नहीं आती है और अक्सर गायब भी रहती हैं जिसके कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि वे विकासखंड शिक्षा अधिकारी@7888514233, जिला शिक्षा अधिकारी@7898502333, कलेक्टर@ 9977742118 से बात कर बच्चों की मदद करें । रवि@9691317966
Posted on: Dec 22, 2016. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
मेरे सपनों का गाँव...कविता
तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक रचना सुना रहे हैं, रचना का शीर्षक है मेरे सपनों का गाँव :
प्रकृति की गोद में बसा वह एक छोटा सा गाँव, गाँव में मेरा छोटा घर-
आँगन में तुलसी चौरा फूल पौधा के छाव, यह मेरे सपनों का गाँव-
थोड़ी दूर पर एक छोटी सी नदियाँ पानी में धुन कल-कल किनारे बगुलों की-
मौन मन की हलचल सुबह का भ्रमण शौच स्नान के साथ प्रकृति का आनन्द-
इसके गीतों का श्रवण यह है मेरे सपनों का गाँव-
गलियोँ में खेलते बच्चें आधे नंगे आधे ढके खाते हुए अमरुद आम आधे कच्चे आधे पके-
हल चलाते किसान कटी फसलों से भरा खलियान-
बरसाती धारा में डूबता कागज की नाव, यह मेरे सपनों की गाँव-
माटी के हाड़ी में पकता हुआ चावल-
पेट में भूख की तीर क्योकिं स्कुल जाना है राम-रहीम के पाठ दोहराना है-
कड़क की धूप में अमरई की छाव यह मेरे सपनों की गाँव – गाँव में त्यौहार की महक सुबह शाम किरणों की चहक-
रात में अँधेरा जंगलो का सन्नाटा-
पूरब की लाली के साथ नदी तालाब-
खेतो का सर तपाता हुआ उबड़-खाबड़ धरती में चुभता नंगा पाँव-
यह मेरे सपनों गाँव-
एकांत शांत कोलाहल में बदलाव-
अब नहीं दिखाई देता बरगद पीपल की छाव-
यह नही हो सकता मेरे सपनो का गाँव-
मुझे नहीं चाहिए ऐसे निरस्त विकास-
मुझे चाहिए मेरा पुराना आकाश...

