ब्लाक के सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए पैसे लिए जा रहे हैं कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-गनेरी, विकासखंड-धनोरा, जिला-सिवनी, (म.प्र.) से भजन भलावी प्रहलाद पंद्रे के साथ बात कर रहे है जो बता रहे है कि 18-08-2016 को आकाशीय बिजली से उनकी पत्नी छोटी बाई की मृत्यु हो गई जिसका पोस्टमार्टम धनोरा के ब्लाक अस्पताल में हुआ जिसके लिए परिजनों को 1800 रूपये देना पड़ा वो लोग 3000 मांग रहे थे. जिसकी शिकायत इन्होने जिला प्रशासन को भी किये थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही अभी तक निराकरण हुआ है और मरीजों के साथ भी ऐसा ही लगातार हो रहा है । इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, C.M.O. का नम्बर – 9893661444, जिला कलेक्टर का नम्बर – 9479868150, कृपया साथी उनसे बात कर दबाव बनाएं कि ऐसा आगे न हो। भलावी@9165416750
Posted on: Nov 02, 2016. Tags: BHAJAN BHALAVI SONG VICTIMS REGISTER
करो मित्र की मदद हमेशा, तन से मन से खुश होकर...बाल गीत
ग्राम+पोस्ट-खवरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से चन्देश्वर राम एक गीत सुना रहे है:
करो मित्र की मदद हमेशा-
तन से मन से खुश होकर-
जाना है जा पास तुम्हारा-
तुम उसकर देकर खाओ-
बालू चीता बाघ लोमड़ी-
गीदड़ या खरगोश-
गाय भैस भेड़ बकरिया-
मैदान में ही चरती...
Posted on: Nov 02, 2016. Tags: CHANDERSHWAR RAM BIHAR SONG VICTIMS REGISTER
दारु झन पिबे यार मिट जाहि जिन्दगी के डेरा...शराब विरोधी गीत
ग्राम भेढिया, पोस्ट भेढिया, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से साथी गोंडवाना राज कुमार पोया शराब से संबधित एक गीत सुना रहे हैं :
यही एक देश है, जहा का मालिक मजदूर है-
भक्ति साहस सब है, पर दारू पीकर मजबूर है-
...
दारु झन पिबे यार मिट जाहि जिन्दगी के डेरा-
दारू के करम हार मिट जाहि जिंदगी के डेरा-
मुह के भार पेड़ी ले महुआ गिरत हे-
वोसे गिराय दिही तोला-
दारु झन पिबे यार मिट जाहि जिन्दगी के डेरा-
महुआ लान के अंगना सुखाते-
वोसे सुखाय दिही तोला-
दारु झन पिबे यार मिट जाहि जिन्दगी के डेरा...
Posted on: Nov 02, 2016. Tags: GONDWANA RAJKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हे दुःख भंजन मारुती नन्दन सुन लो मेरी पुकार...आरती गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेश यादव एक भजन सुना रहे हैं :
हे दुःख भंजन मारुती नन्दन सुनलो मेरी पुकार-
पवन सुत विनती बारम्बार-
अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी-
दुखियों के तुम भाग्य विधाता-
रामभक्त मोहि शरण में ली जय-
भवसागर से तार-
पवन सुत विनती बारम्बार...
Posted on: Nov 02, 2016. Tags: SONG SURESH KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER
जंगल का जब इतिहास लिखा जाएगा तो मेरा नाम आग बुझाने वालों में लिखा जाएगा: चिड़िया की कहानी
बहुत समय पहले की बात है भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के इलाको में ऋषि वाल्मीकि रहां करते थे वो लोगों को ज्ञान की बातें बताया करते थे । उनके शिष्यों के साथ-साथ एक छोटी चिड़िया भी उनके बात को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना करती थी एक बार की बात है की जंगल में आग लग गई और उसको देखकरमनुष्य के साथ साथ जीव जन्तु भी परेशान थे वो इधर उधर भाग रहे थे कुछ समझ में नही आ रहा था पास में नदी भी नही तालाब भी नही था उसके बावजूद एक छोटी चिड़िया दूर से अपने चोंच में पानी भर के लाती और आग पर छिड़कती यह देखकर मनुष्य और पशु ने छोटी चिड़ियाँ से कहा इस भयंकर आग तुम्हारी चोंच से लाया पानी से बुझ जायेगा ? छोटी चिड़ियाँ ने मनुष्य तथा पशु से बड़े विनम्रता पूर्वक कहा किमैं जानता हूं मेरे प्रयास से यह भयंकर आग नहीं बुझेगा परंतु जंगल का जब इतिहास लिखा जाएगा उस वक्त मेरा देखने वालो में नहीं बल्कि बुझाने वाला में होगा. सुनील@9308571702

