गाम के आधिकारी तोहे बड़का भैया हो...सामा चकवा गीत

मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक पारम्परिक सामा चकवा लोक गीत सुना रहे है जिसमें गाँव के अधिकारी से गांव में तालाब खुदवाने का अनुरोध किया जा रहा है, सामान्यत: यह गीत गांव की महिलाओं के द्वारा गाया जाता है :
गाम के आधिकारी तोहे बड़का भैया हो, तोहे बड़का भैया हो-
ओ भैया दस पांच पोखरा खोनाई दिह चंपा फूल लगाई दिह हो-
भैया लोभएल भौजी हार गुथु हे-
आहे सेहो हार पहिर बड़की बहिनी-
साम चकेबा खेलत हे...

Posted on: Nov 05, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे सोसायटी का सेल्समैन दो-तीन महीने में एक बार राशन देता है, कहता है जो करना है कर लो...

ग्राम-बीजापुर,पोस्ट मजिला जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से रामजियावन रावत जी हैं उनके साथ गाँव के साथी रघुनाथ, बाबूलाल, रामबहोरी राजाराम, क्रांति जी बता रहे है कि उनके गाँव में तीन महीने के राशन में से केवल एक ही महीने का राशन देते हैं, बाकि महीने का ब्लैक कर लेते हैं, जिसका विरोध करने पर सेल्समैन धमकाता है और कहता है कि मै राशन को ब्लैक में बेचूंगां जो करना है करो, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, सेल्समैन का नम्बर – 9584326606। आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी कृपया सेल्समैन से बात करें और उन्हें समझाएं कि गरीब जनता के साथ ऐसा बर्ताव न करे और यदि वह नहीं मानते हैं तो कृपया बड़े अधिकारियों को बताएं जिससे उस पर कार्यवाही हो सके। रावत@9630964550

Posted on: Nov 05, 2016. Tags: RAMJIYAVAN RAWAT SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our children got their school uniform after recording message on CGnet...

Harihar Nagvanshi from Bhatkawa primary school in West Bengal is calling to say thanks. Harihar had called from Bhatkava village in Kalcheni block of Alipurdwar district in West Bengal to tell that 75 children are enrolled in Bhatkhava primary school but they haven’t got their uniform of the year 2015 till now though there is provision to give them 2 sets each year. Children are going to school without uniform. Officers are not paying attention. Now all have got uniform and he wants to thank all who called officers. Harihar@9933455604

Posted on: Nov 05, 2016. Tags: EDUCATION HARIHAR NAGVANSHI SONG VICTIMS REGISTER

महुआ खवया जा तह आजा बे...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी महुआ पर एक स्वरचित छत्तीसगढ़ी रचना सुना रहे हैं:
महुआ खवया जा तह आजा बे-
महुआला रांधे ला हो से निभिया डार के
चना चोला बीजा डार के
खटिया में बैठके खाबो-
दोनों को ही मंजा मार बो-
आऊ महुआ के पानी लगा लो पिबो...

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

वन्य पशुओं द्वारा जान हानि, घायल होने, फसल या घर को नुकसान होने पर मुआवजे का प्रावधान है...

सुनील कुमार शासकीय वनविभाग रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ द्वारा मिलने वाले मुवावजा के सम्बन्ध में लागू योजना के बारे में बता रहे है | अगर किसी भी प्रकार की जनहानि होती है तो इस नयी जानकारी के अनुसार ४ लाख तक मुवावजा देने का प्रावधान है, तुरंत सहायता २५ हज़ार, अपंग होने पर २ लाख मिलता है | वन्य पशु के द्वारा फसलों को किसी प्रकार की हानि पहुचाया जाता है, तो उसके लिए भी ९ हज़ार प्रति एकड़ और ९५,००० घर के लिए मुवावजा की व्यवस्था लागू है, पहाड़ी क्षेत्र के लिए यह मदद अधिक है |यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य जिला रायगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा जारी किया गया है अधिक निःशुल्क जानकारी के लिए सम्पर्क करे 18002332631। सुनील कुमार@9308342087

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »