वातेर वातेर वो बाईन सोड़ा वातेर वो...गोंडी विवाह गीत-

मुकाम-गोविंदपुर, तालुका-राजोरा, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से सामराव उईके बता रहे हैं वे एक छोटे से गाँव के रहने वाले एक गोंड आदिवासी है, उनकी भाषा गोंडी है, गाँव में जंगल है, गोंडी रीति रिवाज से शादी, पूजा पाठ करते है, मानते हैं, जिस पर उन्होंने एक गीत बनाया जिसमे गीत के माध्यम से बड़ी बहन की शादी से पूर्व हो रही तैयारी को देख छोटी बहन खुश है और गीत के माध्यम से जाहिर कर रही है :
वातेर वातेर वो बाईन सोड़ा वातेर वो-
ढोल बाजथे कमका डागिथे भोला उदर ओ-
दादा न सुडा ओ बाई नाके सुडा ओ...

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SAMRAO UIKEY GONDI SONG VICTIMS REGISTER

हाय मैया तोर दरबार मा माता तोर दरबार मा...देवी गीत

वन ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, पोस्ट-मंगली, ब्लाक-मवई, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से तिरलोक सिंह परते एक गीत सुना रहे हैं:
हाय मैया तोर दरबार मा माता तोर दरबार मा-
चारो दिशा से आइन मैया बोइन और फुलवारी माता-
जग मग जोत ला जलैने बोइने फुलवारी माता-
नाम नगर चौगान के माता बोइने फुलवारी माता...

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SONG TIRLOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : खून की कमी दूर करने का घरेलू इलाज-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हम सभी को खून की कमी को दूर करने का घरेलु उपचार बता रहे हैं, इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अंजीर का फल तीन नग लेकर उसे बीच से दो तुकडे कर ले और और तीन चम्मच शहद, दोनों को एक गिलास दूध या पानी में डालकर रात को रख दे और सुबह सेवन करें, इसके अलावा तीन चम्मच शहद दूध या पानी में मिलाकर पीयें, उसके बाद एक घंटे तक कुछ ना खाएं, 21 दिन तक सुबह-शाम सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग ना करे, नशा ना करे, संतुलित भोजन का सेवन करें | वैद्य एच.डी. गांधी @9111061399.

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना, प्रभु जी चले आना...भक्ति गीत

आमा पारा, ग्राम-सेमरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गायत्री यादव एक गीत सुना रहे हैं:
कभी राम बनके कभी, श्याम बनके चले आना-
प्रभु चले आना-
तुम राम रूप में आना सीता साथ लेके धनुष हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम श्याम रूप में आना मीरा साथ लेके मुरली हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम शिव रूप में आना गौरी साथ लेके त्रिशूल हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना...

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: GAYATRI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने दो साल पहले बाँध निर्माण में तीन महीने काम किया था, पैसा अभी तक नहीं दिया है...

ग्राम पंचायत-मदनेश्वरपुर, विकासखंड-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसिंह यादव तिजिया बाई, फुलेश्वरी, पार्वती, बिसकुंवर और राजाराम से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि गाँव में चतरा बाँध में दो साल पहले तीन महीने मजदूरी किया था, अब तक उसका भुगतान नही हुआ है. कई बार सरपंच, सचिव, एस.डी.एम. जनपद, जनदर्शन जिला मुख्यालय में आवेदन किया पर आज तक कोई सुनवाई नही इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की मांग कर रहे हैं कृपया इन सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9111580808, सचिव@9669256995, CEO@9469255459. जय सिंह यादव@9575704420.

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: JAY SINGH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »