गाँव के स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में ताला लगा रहता है, भवन का फर्श भी उखड़ रहा है...
ग्राम-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमल साय सरोता
गाँव में स्वास्थ्य केंद्र भवन के बारे में बता रहे है, भवन बने के अभी दो वर्ष ही हुए है, पर फर्श उखड़ रहा है| अस्पताल के एक कमरे में ताला लगा है. जिसके कारण नर्स को गाँव में रहना पड़ता है| अचानक अगर किसी महिला की प्रसूति होती है तब गाँव से बुलाकर लाना पड़ता है इसलिए कमरा ख़ाली कराया जाए ताकि नर्स अस्पताल में ही रहे जिससे महिलाओं को प्रसूति के दौरान तुरंत सुविधा मिल सके एवं जो टूट हो रहा है उसका रिपेयर किया जाए. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: कलेक्टर@07775266117, डॉ.राजेश@8226087666.
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
लहरिया लहरिया लहरे ये शिवा...भोजपुरी भक्ति गीत
ग्राम+पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक भोजपुरी भक्ति गीत सुना रहे है:
लहरिया लहरिया लहरे ये शिवा-
लहरिया लहरे ये भोला-
गले वे पे सर्प की माला वा-
लगरिया लहरे भोला-
माते शोभे तोरे चन्दन टीका-
जटवे में गंगा के दरवा लगरिया-
लहरे भोला...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA
हमारे मोहल्ले का हैन्डपम्प खराब है, सिर्फ बरसात में चलता है, अभी कुँए का पानी पीते हैं...
ग्राम-मानपुर, पोस्ट-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) में जयमंती लकडा वार्ड क्रमांक 11 में रहती है. यहाँ पर 5-6 परिवार है, हैन्डपम्प है लेकिन पानी नहीं दे रहा है मेकेनिक ने बना कर भी देखा पर पानी नहीं निकला, पाईप का कमी होगा इसलिए पानी नहीं दे रहा है| अभी कुएं से पानी ला रहे है, बहुत दिक्कतें होती है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, अधिक फोन कर दबाव बनाए ताकि हमारे मोहल्ले में पानी उपलब्ध हो सके: P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. जयमंती लकड़ा@6260312437.
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER
धरती मय्या सोन चिरय्या, तौर माया हवे बड़ी भारी, महतारी मोला कोरा में ले ले ना...गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे है:
धरती मय्या सोन चिरय्या, तौर माया हवे बड़ी भारी-
महातारी मोला कोरा में ले ले ना-
हरिहर हरिहर खेत क्यारि हो हो, तोरे माया की छावा हों-
महातारी मला कोरा में ले ले ना-
धरती मय्या सोन चिरय्या, तौर माया हवे बड़ी भारी-
महातारी मोला कोरा में ले ले ना...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा गाँव में पक्की सड़क बननी चाहिए, कलेक्टर सांसद को बोले पर कोई नहीं सुनता...
ग्राम-सेजाडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से
नानुराम धुर्वे गाँव की सड़क की समस्या के बारे में बता रहे है| मांग कर रहे है भाकु से
उनके गाँव सेजाडीह तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पक्का डामर वाला मार्ग बनना चाहिए. इस समस्या को लेकर कलेक्टर एवं सांसद को भी आवेदन दिया गया है, परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाएं : S.D.M@7587202092, P.W.D@9589785660, कलेक्टर@9424136900. उदय माणिकपुरी@ 9407958035.



