हमारे गाँव में शौचालयों को अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल नेटी, रामदुलार पोया, राजेंद्र मरावी, सकलसिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में शौचालय का दीवाल बनाकर छोड़ दिए और जो गड्डा खोदे थे उनमे पूरा मिटटी भर गया है| लगभग 11 महीने हो गया है और सरपंच बोलते है तो आज बनायेंगे कल बनायेंगे बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सरपंच@8463067024, सचिव@8462880401, C.E.O.@9165689001. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9753443469.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: RAMLAL NETI RAMDULAR POYA RAJENDRA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बहुत से नलकूप कई महीनों से ख़राब है, पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करे...

ग्राम-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पूनलराम पैकरा बता रहे हैं गाँव के 6 नलकूप ख़राब है इसकी शिकायत करते है पर आकर देखकर चले जाते है| नलकूप में जल स्तर नीचे चला गया है, उसमें पाईप बढ़ाने का जरुरत है. अभी दूर से पानी लेकर आना पड़ता है अगर जो नलकूप है उन्हें ही ठीक कर देंगे तो समस्या का समाधान हो सकता है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनरोध है कृपया दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए: PHE @7697747447, SDM@9165493212, सरपंच@8889257811, सचिव@7089242795. पूनलराम पैकरा@7697219870.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER

Impact: Got cards for subsidized grain after message on CGnet Swara, thanks...

वनांचल क्षेत्र ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सिहरो बाई और सुक्कर बाई बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड करीब 5 साल से नही बन पा रहा था और वे बहुत परेशान थे क्योंकि उनको बाज़ार से सब गल्ला खरीदना पड़ता था. इसके लिए कई बार आवेदन किया पर कोई फायदा नही हुआ तक उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया और अब उनका राशन कार्ड बन चुका है दोनों बहुत खुश है और सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके प्रयास से राशन कार्ड बना और जो हमेशा लोगों की मदद करते हैं | संपर्क नंबर@7647852576.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

19-20 अप्रैल पाउरखेडा गाँव दुर्गकोंदल विकासखंड कांकेर में करसाड़ मेला (गोंडी भाषा में)...

जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा बता रहे है कि वे इस समय दुर्गकोंदल विकासखंड के अंतर्गत पाउरखेडा गाँव में है वहां पर बोम्ड़े डोकरी माता के गादी में करसाड मेला का आयोजन 19-20 अप्रैल को करने का तय किये है वहां पर उस क्षेत्र के सभी सातो भाई दुग्गा, धुर्वा, कोला कल्लो, लोग उपस्थित रहेंगे उस माता का करसाड़ 19 की रात से चालू होगा और रात को पूजा भी होगा और 20 की शाम तक कार्यक्रम चलेगा | वहां पर आसपास के गाँव के लोग और बड़े-बड़े जानकार लोग आयेंगे| यह गाँव दुर्गकोंदल से दक्षिण दिशा की और 10 किलोमीटर की दुरी पर है और भानुप्रतापुर से लगभग 35 किलोमीटर की दुरी पर है| दुग्गा@7247490342.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: RAMESH DUGGA GONDI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का नलकूप ख़राब है, दूर से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं, कृपया मदद करे...

ग्राम-करसी, पोस्ट-करसी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की धनकुंवर बाई बता रही है कि गाँव के वार्ड क्रमांक 1 का नलकूप ख़राब है जिसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है. इस सम्बन्ध में सचिव सरपंच को अवगत कराया है, परन्तु ध्यान नहीं दे रहे है| अभी जैसे तैसे दूर से पानी ला रहे है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि पानी की व्यवस्था सुलभ हो सके. कुपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E@8120171919,
सरपंच@8889257811, सचिव@7089242795. संपर्क@7909455520.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SITA RANI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »