इडली बनाने की विधि...

सामग्री- तीन गिलास चावल, उड़द की दाल दोनों को अलग-अलग बर्तन में पानी डालकर भिगो कर रख लेंवे जब वह फूलने लग जाए, तो उड़द दाल को अच्छे से धोएं, अब दाल और चावल को दोनों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें. पीसने के बाद थोड़ा पानी मिला ले, और स्वाद अनुसार 4-5 बूंद निम्बू का रस डाल दे. अब रात भर ढक कर रख दे, सुबह बनाने के लिए तैयार है अब बनाएं. इसका सांचा होता है उसको चूल्हे पर चढ़ाकर खांचे तक पानी डाले, सांचे में एक हिस्सा होता है कटोरी नुमा उसमें थोड़ा तेल लगा ले, अब आटे के घोल को कटोरी में डाले अब ढक्कन बंद कर दे, 5 मिनिट बाद निकाल ले, यह पानी के भांप से पकता है, अब इसके साथ चटनी, एक कटोरी बादाम लेकर उसे खूशबू आते तक भुन ले. अब इसमें स्वाद अनुसार हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती मिलाकर पिस दे. अब पूरी तरह से तैयार है अब गरमा-गरम खाये.

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: ANKUSH SURYVANSHI SONG VICTIMS REGISTER

कोई न हमार गुरु, कोई न हमार...भजन गीत

ग्राम-तीरकुंडा, रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कक्षा पांचवी के छात्र मंदेश कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
तारों से तार गुरु, कोनो ऐसे बात गुरु-
कोई न हमार गुरु, कोई न हमार-
पहिला अरजिया कोई न, हमार गुरु-
तारों से तार गुरु, कोनो ऐसे बात गुरु-
दुसरा अरजिया सुनो मेरी माता-
कोई न हमार गुरु, हमार गुरु कोई न हमार...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: MANDESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली...गीत

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली-
डोलो के सर दुनिया देख ले, डोले गगन है तारे-
घीच बाँधने आया तेरे घर, जगत का पालन हार रे-
तू कर ले रे पहचान, तू कर ले रे पहचान-
आज लुटा दे सर्वत्र अपना, मान ले कहना मेरा-
मिट जाएगा पल में तेरा, जनम-जनम का फेरा रे-
छोड़ सकल अभिमान जरा तू, कर ले रे पहचान...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक हैंडपंप चाहिए, पर कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है, कृपया मदद करे...

ग्राम-बुढाडांड, पोस्ट-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिरंची बैख बता रही हैं कि गाँव के नरवा पारा वार्ड 8 में 10-12 परिवार है और यहाँ के लोग हैंडपंप की मांग कर रहे है. गाँव में जब बिजली रहती है तभी पानी भर सकते है, बिजली नहीं तो बहुत समस्या होती है, जब गाँव में बोरिंग करने वाली गाड़ी आई तब सरपंच से बोला की हमारे पारा में भी बोरिंग करवा दो पर सरपंच ने एक ना सुनी. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E@7697747447, सरपंच@8120333400. बिरंची बैख@9165662752.

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: BIRNCHI BAIKH SONG VICTIMS REGISTER

नर हो न निराश करो मन को...कविता

ग्राम-नीलकंठ, पंचायत-गोरखी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे है:
नर हो न निराश करो मन को-
कुछ काम करो, कुछ काम करो-
जग में रह कर कुछ नाम करो-
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो-
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो-
कुछ तो उपयुक्त करो तन को-
नर हो, न निराश करो मन को...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: JAGDEV PRASAD POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »