निम्मा नोनी निम्मा यो नोनी नीलेय वायाले...गोंडी गीत
ग्राम-नेरली (आयुतुपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से जीलो एक गोंडी गीत सुना रही है:
निम्मा नोनी निम्मा यो नोनी नीलेय वायाले-
निम्मा इंगा निम्मा यो निम्मा इंगा निम्मा यो-
रासा टोंढा मढ़गु यो रासा टोंढा मढ़गु यो-
निम्मा नोनी निम्मा यो नोनी नीलेय वायाले...
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: PUSHPA AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प 3 साल से खराब, दूर से लाकर झरना का गंदा पानी पीते हैं बहुत दिक्कत है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पढ़ापुर, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव की पटेलपारा की महिला साथी दुले है जो बता रही है कि उनके गाँव में हैण्डपम्प है लेकिन उसमे पानी नहीं निकल रहा है और 3 साल से ख़राब है और ये लोग झरने का पानी पी रहे है और झरने का पानी लाने में बहुत दूर हो रहा है जिससे कारण बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ है | इसके लिए इन्होने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने का अनुरोध करें: P.H.E. मैकनिक@9406286144.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही...प्रेरणा गीत -
ग्राम-पढापुर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से मनीषा, बिट्टू एक प्रेरणा गीत सुना रहे है:
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही-
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा-
कभी गिरते हुये को उठाया नहीं-
बाद आसू बहाने ने से क्या फायदा-
मैं मन्दिर गई पूजा आरती की-
पूजा करते हुए मन में खयाल आ गया-
कभी माँ बाप कि सेवा किया ही नही-
लाख पूजा के करने से क्या फायदा-
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही...
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनते नही, कृपया मदद कीजिये...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पांडावार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की एक बुजुर्ग विधवा महिला मंगू मंगली बाई है जो बता रही है कि उनके पति का निधन होने के लिए दो साल हो गया है लेकिन इनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है और इनका कोई सहारा भी नहीं है विधवा पेंशन के लिए इन्होने सरपंच सचिव के पास अनुरोध किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने की मदद करें, जिससे इनका जीवन बेहतर हो सके, अभी इनको कोई सहारा नहीं है: सरपंच@8827033607, सचिव@9755696916.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...गोंडी गीत -
पटेलपारा, ग्राम पंचायत-मुस्केल जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ प्राथमिक शाला मुस्केल, पटेलपारा स्कूल में बच्चे सुशीला, तुलसी, अनीता है जो एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला-
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...




