स्वास्थ्य स्वर : अनार का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, हिक्का रोग में 20 ग्राम अनार के शर्बत में छोटी इलायची के बीज, बंच लोचन, सूखा पुदीना, जहर मोहरा, खटाई और अगलू सभी को 1 – 1 ग्राम लेना है, 500 ग्राम पीपल का चूर्ण मिलाकर चटनी बना लें, उसके बाद आवश्यकता अनुसार उपयोग करें, लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जलोधर रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अकोल के जड़ का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जलोदर रोग ऐसा रोग है जिसमे पेट में पानी भर जाता है, इसके ईलाज के लिये अकोल के जड़ के चूर्ण को 15 ग्राम की मात्रा में लेकर उबालकर पिलाने से लाभ हो सकता है, यह प्रक्रिया दिन में दो बार कर सकते हैं, जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
ट्राँसफार्मर जलने से 15 दिन से गाँव में बिजली नहीं है...
ग्राम, पोस्ट-कटकोना, विकासखण्ड-खड़गँवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से कृष्णा कुमारी चक्रधारी बता रही हैं, उनके गाँव में बिजली की समस्या है, 15 दिन पहले गाँव में बिजली का ट्राँसफार्मर जल गया है, बिजली नहीं होने से बोर नहीं चल रहा है, पानी की समस्या हो रही है, रात में कीड़े घर में आ जाते हैं, मोबाईल चार्ज नहीं कर पाते हैं, गाँव के 2 मोहल्ले में लाईट नहीं है, इस संबंध में उन्होंने विभाग में शिकायत किया है, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6267554064. सरपंच@9399027282. सचिव@9340257957. विधायक@8301088418. लाईनमैन@7999909344. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG ELECTRICITY KORIYA KRISHNA KUMARI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उड़द कंबल का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल उड़द कंबल का प्रयोग बता रहे हैं, मासिक धर्म और गर्भासय के विकार के लिये उड़द कंबल की जड़ की छाल का रस दो ग्राम की मात्रा में लेकर नियमित सेवन करने से मासिक धर्म में लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कुपोषण दूर करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुपोषण की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, बिदारी कंद का चूर्ण 50 ग्राम, जौ का आटा 50 ग्राम, गेहूं का आटा 50 ग्राम लें तीनो को घी में भून लें, उसके बाद काजू , बादाम, सफेद मुसली, जायफल, लौंग, इलायची 10 – 10 ग्राम लेकर शहद के साथ लडडू बना लें, प्रतिदिन एक लडडू सुबह शाम दूध के साथ खाने से लाभ हो सकता हैं| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्संक कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
