Today's news from newspapers in Gondi : 15th Feb 2018...
अहमदाबाद – राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का मोदी के भाई ने फिर किया विरोध – नईदुनिया
मध्यप्रदेश : आदिवासी विकास परिषद प्रदेश सरकार के सामने रखेगा मांगें – दैनिक भास्कर
मध्यप्रदेश : किसानों को मूर्ख बनाने की कोशिश न करें – नवभारत टाइम्स
छत्तीसगढ़ : कांकेर – नौकरी की मांग को लेकर बिलासपुर जाएंगे रावघाट परियोजना से प्रभावित किसान – नईदुनिया
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए...बघेली लोकगीत
ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश कुमार गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे हैं :
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए-
महुआ उजर गए मोर महुआ उजर गए-
सास सोवे घरमा ससुर सोवे घर मा-
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए...
Posted on: Feb 13, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
दिव्यान्गों की मांग पर सरकार ने 3 माह का समय माँगा, मांग न मानने पर फिर हड़ताल करेंगे...
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं दिसंबर माह से भोपाल में दिव्यांगो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे पहले शांतिपूर्ण आंदोलन हुआ लेकिन जब सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई तब एक दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल, कैंडिल मार्च और सद्बुद्धि यज्ञ किया गया पर उसके बाद मुख्यमंत्री को विज्ञापन सौपने गए तब गिरफ्तारी करा दी गई. अंततः ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा उनकी सुनवाई की गई जिसमे 3 महीने का समय माँगा गया है लेकिन यदि उनकी मांगे पूरी नही होती है तो मजबूरन उन्हें पुन: आंदोलन शुरू करना होगा | रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.
Posted on: Feb 04, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर भी कोई ध्यान नहीं है देते है...
दवाई टोला, कुसरा टोला, ग्राम-सरईमाल, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी (म.प्र.) से रमेश बता रहे है कि उनके टोला में पानी की बहुत समस्या है तीन किलोमीटर दूर लदवानी से पानी लाकर पीते है या नदी नालो का पानी पीते है उसके लिए कई बार पंचायत में शिकायत कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनके टोला में पानी की सुविधा करवाए: कलेक्टर@8085452555, C.E.O.@9981091500, P.H.E. विभाग@9894037985, सरपंच@7772907696, सचिव@8223910322. संतोष@9617593272.
Posted on: Jan 31, 2018. Tags: RAMESH KANHAIYALAL MARKO SONG VICTIMS REGISTER
हमारा पैसा हमारा हिसाब...मनरेगा के नारे
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) विकासखंड-प्रेमनगर, ग्राम+पंचायत-गौरीपुर से रमेश कुमार साहू बता रहे हैं कि यहां सोशल ओडिट का कार्य चल रहा है जिसमे कुछ मनरेगा से सम्बंधित नारे भी लगा रहें हैं:
हमारा पैसा हमारा हिसाब,
हम अपना अधिकार मांगते, नही किसी से भीख मांगते-
हर हाथ को काम दो,काम का पूरा दाम दो-
अधिकार दिया तो पूरा दो न काम दिया तो पूरा दो-
जहां-जहां काम चलेगा, पानी छाया दवा मिलेगा...
