सुनील दुल्हा निन्द से मातल रे...बिहार से लड़का विवाह गीत

मालीघाट कंचननगर मुजफ्फरपुर (बिहार) से किरण कुमारी पारंपरिक विवाह गीत लड़का विवाह गीत प्रस्तुत कर रहीं है – सुनील दुल्हा निन्द से मातल रे-
सोई हुई रही सोनरा के डेरा-
जगाने वाली सोनरा के लड़की रे-
उठो रे बाबू राजा का लाडला-
ऐसी रे लाडो सेज पर रहती हैं-
झुली रे झुंकी अर्जी करती हैं-
चनकी तेरी माँगो का टिका रे
लटकी तेरी सिरो का चोटी रे...

Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Kiran Kumari SONG VICTIMS REGISTER

पास ही में गांव है चल कर के देखिये...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा कुमारी एक गीत सुना रही है :
पास ही में गांव है चल कर के देखिये-
कितना वहा तनाव है चलकर के देखीये-
आभूषनो की बात क्यों करते हो गाँव में-
सूने बहू के पाव है चलकर के देखिये-
जिसके अभाव में मजदूर बन गए-
दवा के बाजार में जीवन निकल गया-
कितना वहा बीमार है चलकर के देखिये-
जमीन सारे बिक गए बिटिया के ब्याह में-
समधी फिर भी खुस नही चलकर के देखिये...

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG VIBHA KUMARI VICTIMS REGISTER

कुए का ठंडा जल पीपल की छाँव में...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही है :
कुए का ठंडा जल पीपल की छाँव में-
रुक जाव परदेशी आज मेरे गाँव में-
सूरज जवान तेरे गुमसुम विचार है-
चिहुवे की आखो में किरन सवार है-
मटके के पानी और फूलो का हार है...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: SONG VIBHA KUMARI VICTIMS REGISTER

जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे...नागपुरी गीत

ग्राम-पथरी, पोस्ट-लुर्गीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कान्ति छोटा नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रही हैं :
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे-
कुरसी में मास्टर विद्या पढावे नी दिदिया पढ़ा-
श्रीमती इंदिरा गाँधी देश के प्रधान मंत्री-
पापी रे पंजाबी दुश्मन गोली से उड़ा ला रे-
नवा-नवा सड़क में एक गो बंगालिन बैठी-
मांगे सिनुर पीछे लसरत जायेओ-
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: KANTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

गरीबो को सुनो वो तुम्हारी सुनेगा...गीत

ग्राम-पथरी, पोस्ट-लुर्गीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
गरीबो को सुनो वो तुम्हारी सुनेगा-
तुम एक पैसा दोगे-वो दस लाख देगा-
बदकिस्मत बीमार बुड्ढा कदम-कदम पे गिरता है-
फिर भी इन बच्चो के खातिर हाथ पसारे फिरता है...

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: KALAVATI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »