छात्रवृत्ति :कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम 2021-22

छात्रवृत्ति 3:कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम 2021-22
विवरण:
कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड युवा छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करके उनके शैक्षणिक / प्रगति की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम विभिन्न पोस्ट-मैट्रिक और स्नातक स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने एवं उनकी पसंद के करियर की ओर आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
मानदंड:

ऐसे छात्र जिन्होंने 2021 की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा या कम से कम 60% अंकों के साथ कक्षा १२ वीं उत्तीर्ण कर लिया है। और उच्चतर माध्यमिक, 3-वर्षीय स्नातक, 4-वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स और डिप्लोमा प्रोग्राम की पढाई को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सभी आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय आई एन आर (INR) 5 लाख प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
इनाम/लाभ:
चयनित विद्वान अपनी शिक्षा के वर्तमान स्तर के आधार पर 4 साल तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष आई एन आर (INR) 30,000 तक के छात्रवृत्ति पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं।
अंतिम तिथि:31-01-2022
आवेदन कैसे करें: इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन लिंक: www.b4s.in/cgs/KISF1

Posted on: Jan 26, 2022. Tags: GONDI SCHOLARSHIP

छात्रवृत्ति :रॉल्स रॉयस उन्नति कोविड स्कॉलरशिप फॉर वुमन इन स्टेम 2021-22

छात्रवृत्ति 2:रॉल्स रॉयस उन्नति कोविड स्कॉलरशिप फॉर वुमन इन स्टेम (STEM) 2022
विवरण:
रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्टेम में जनरल और प्रोफेशनल कोर्स में ग्रेजुएशन कर रही छात्राओं से आवेदन आमंत्रित करता है। स्कॉलरशिप का मकसद उन छात्रों की मदद करना है, जिन्होंने कोविड19 की वजह से अपने परिवार का कमाने वाले सदस्य खो दिया है।
मानदंड:
स्कॉलरशिप भारतीय लड़कियों के लिए है जो वर्तमान में स्टेम में जनरल और प्रोफेशनल कोर्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं, और जिन्होंने अपने माता-पिता / कमाने वाले परिवार के सदस्य / सदस्यों को कोविड-19 महामारी की वजह से खो दिया है। आवेदकों की सालाना पारिवारिक आय सभी स्रोतों से 6,00,000 (6 लाख) रुपए से कम होनी चाहिए।
इनाम/लाभ:
25,000 रुपए की तय एकमुश्त स्कॉलरशिप।
अंतिम तिथि:31-01-2022
आवेदन कैसे करें:इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन लिंक: www.b4s.in/cgs/RRUS1

Posted on: Jan 26, 2022. Tags: GONDI SCHOLARSHIP

राशन कार्ड में नाम अनलाइन रजिस्टर नहीं हो पा रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पंचायत चिंगपाल (स्कूलपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनोज मरकाम जी बता रहे हैं इनके घर में चार सदस्य है और सिर्फ दो सदस्य का ही राशन मिल रहा है|इनका नाम राशन कार्ड में अनलाइन रजिस्टर नहीं हो पा रहा है इस कारण इनका नाम राशन कार्ड में भी नाम नहीं दर्ज हो रहा है|सरपंच सचिव से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि पाँच साल बाद बनेगा| कृपया इस समस्या के समाधान के लिए दिए नंबर पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9407664502, सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409.

Posted on: Jan 11, 2022. Tags: BASTAR CARD CHINGPAL DARBHA MANOJ MARKAM PROBLEM RASION SAHOOLPARA

आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण थक कर मिट्टी का घर बनाना शुरू कर दिए

ग्राम-कोयनार,ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जी बता रहे हैं वे गरीब परिवार से आते हैं और पक्के मकान बनाने के लिए पैसे नहीं होते हैं| इस कारण इन्होंने आवास योजना के लिए सरपंच सचिव से बात कर जानकारी दी गई थी किन्तु इन्हे आज तक जानकारी नहीं दी गई|इन्हे आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण थक कर मिट्टी का घर बनाना शुरू कर दिए हैं|यदि इन्हे सरकार की और से आवास मिले तो बारिश में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता|कृपया इन्हे आवास योजना का लाभ के लिए संपर्क नंबर पर बात के समाधान दिलाने में मदद कर सकते हैं|पीड़ित@6205435548, सरपंच@9407636432, सचिव@8770167731.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: AAWAAS BASTAR CG DRABHA HOUSE KOYNAR PROBLEM

हाथ में छो मोबाइल... भोजपुरी गीत

जिला-पुर्लिया (बिहार) से सूरदास कुमार एक भोजपुरी गाना सुना रहे हैं-
हाथ में छो मोबाइल तोरा के देलकौ गे
हाथ में छो मोबाइल तोरा के देलकौ गे छोरी
कवन डीजे वाला तोरा नंबर देलकौ गे छोरी...

Posted on: Jan 06, 2022. Tags: BHOJPURI SONG PURLIA BIHAR SURDAS KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »