आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अपामार पौधे के औषधीय गुण -
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता गौ पालको एवं पशु पालको के लिए एक घरेलू उपचार विधि बता रहे है वे बता रहे हैं कि गाय को किसी भी प्रकार की चोट, जख्म या घाव हो तो अपामार को जड़ तना सहित गले में बांध दे, तीन दिन तक जिस भी किसी व्यक्ति ने बांधा हो वो व्यक्ति गाय को स्पर्श ना करे, निश्चित रूप से घाव समाप्त हो जायेगा कितना भी बड़ा जख्म हो, लोहे से वार किया जख्म हो वह भी आसानी से ठीक हो जाता है| इसके साथ वे इस विषय पर एक कविता भी सुना रहे हैं:
गौधन गजधन बाजधन और जतन खनहार-
जब आवहिं संतोष धन, तब धन धूरि समान...
Posted on: Mar 06, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मध्यप्रदेश: दिव्यांगो के लिए खाली पड़े पदों पर सीधी भर्ती के आदेश के बावजूद उस पर अमल नहीं...
ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल बता रहे है कि मध्यप्रदेश में दिव्यांगो की सीधी भर्ती के लिए 12-07-2016 को मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेशित किया गया था जिसके बाद चतुर्थ श्रेणी के 22 हजार पोस्ट खाली पद भरे जा रहे है लेकिन आज दिनांक तक सतना जिले में कोई भी पोस्ट नहीं निकला है| इस सम्बन्ध में कलेक्टर के पास 3 बार ज्ञापन दिया गया है लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि जिला कलेक्टर@9425036356 और अपर कलेक्टर@9907086908 से पूंछे कि वे शासन के आदेश के बावजूद दिव्यांगों की मदद क्यों नहीं कर रहे? चंद्रभान पटेल@8878239161
Posted on: Mar 05, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सब्जियों के औषधीय गुण-
सुरनकन्द को धोकर, काटकर नमक के पानी में भिगोकर बवासीर के रोगी को कच्चा चबाने को दें इसकी सब्जी बनाकर खाने में लिवर से जुडी बीमारी में फायदा होता है| गुजरात डांग जिले के आदिवासी भिन्डी का काढा बनाकर सिफलिस के रोगी को पिलाने की सलाह देते है.भिन्डी के बीजो मे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है इससे याददाश्त भी तेज़ होती है| कटहल का गुदा पानी में उबाल ले और ठंडा कर १ गिलास पिए जबरदस्त एनर्जी आता है| डांग गुजरात के आदिवासी गवार फली को सुखा कर चटनी बनाते है ओंर डायबिटीज़ के रोगी को ४० दिनों तक दिन में ३-४ बार खाने की सलाह देते है, और जोड़ दर्द, पेट में जलन, सूजन के लिए भी गवार फली की सब्जी खाना चाहिए, लाभकारी होगी | डॉ दीपक आचार्य@7926467407
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लौंग, चावल और अरंडी का औषधीय उपयोग-
चीनी के डिब्बे या चावल के बोरे में चीटिया लग जाती है तो अक्सर ग्रामीण इलाको में लोग 2-4 लौंग रख देते है. अक्सर आदिवासी इलाको में देखा जाता है कि जहाँ पर खाना बनाया जाता है या बनाया हुआ खाना जहाँ पर रखा जाता है उसके आसपास लौंग रख देने से चीटियां नही आएगी| ऐसे ही नमक जो वातावरण में नमी के कारण पसीज जाता है गीला-गीला सा हो जाता है उसको ठीक बनाये रखने के लिए नमक के बर्तन में 10 से 15 सूखे चावल रखने से नमक पसीजेगा नही | नाखूनों को सुन्दर, चमकीला बनाने के लिए अरंडी का तेल नाखूनों की परत पर लगाने से नाखून सुन्दर हो जाते है, जिन लोगो को सफेद धब्बे हो जाते है नाखूनों में वे भी ठीक हो जाते है | दीपक@7926467407
Posted on: Mar 03, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तेज़ पत्तो के औषधीय गुण-
दीपक आचार्य तेज पत्तो के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे है. तेज़ पत्तो में कृमि नाशक गुण है, सूखी पत्तियों का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन रात में सोने से पहले २ ग्राम गुन-गुने पानी में घोल दिया जाये एवं वह सोने से पहले पीया जाये इससे पेट के कृमि मरकर मल के साथ निकल जाते है| पत्तियों का चूर्ण पेशाब से सम्बंधित जितनी भी समस्याऐ होती है उनके लिए बहुत लाभकारी होती है. दिन में दो बार २-२ ग्राम चूर्ण लेने से पेशाब से जुडी हर बीमारी में कारगर साबित होता है. हाई ब्लड सुगर के मरीजो के लिए भी फायदेमंद होता है. भोजन के साथ ही अगर इसका उपयोग औषधि के रूप में भी लिया जाता है तो बहुत ही फायदेमंद होगा। पत्तियों के साथ ही तेज़ पान की छाल और पूरा पेड़ ही लाभकारी होता है. दीपक आचार्य@7926467407
