३ महीने से सरकारी मदद नहीं आई, क़र्ज़ लेकर १७० बच्चों को खाना खिला रहे हैं, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ बाबूलाल नेटी ग्राम-डोंगराटोला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाक़ात इन्द्रावती यादव से हुई है जो बता रही है कि वो २० वर्षों से एक स्वसहायता समूह चलाती है जिसमे अभी 170 बच्चो को खाना खिला रही है पर उन्हें तीन महीने से सरकारी मदद नहीं मिल पाई है जिससे वे कर्ज लेकर बच्चों को खाना खिला रही है इन्होने इसके लिए आवेदन भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया कलेक्टर@07659222400, विधायक@9425473007, ब्लॉक CEO@07659262407 को फोन कर दबाव बनाएं. इन्द्रावती@7470590827
Posted on: Mar 27, 2017. Tags: INDRAWATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
दबंग ने गाँव के दलित-आदिवासियों का रास्ता बंद किया, दलित पंच का अनुरोध भी कोई नहीं सुनता...
ग्राम-टिकर, तहसील-हुजुर, थाना-गोविन्दगढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गाँव के दलित जाति के पंच देवेंद्र सेन बता रहे है कि उनके गाँव में जहां दलित और आदिवासी निवास करते हैं वहां कई साल पहले अवैधानिक रूप से एक दबंग व्यक्ति द्वारा पत्थर गिरवा के और बांस लगा के पूरे रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है जिसके कारण दलित-आदिवासियों आने जाने में बहुत समस्या हो रही हैं | इसकी शिकायत ग्राम सभा में सरपंच, सचिव के पास कई बार किया गया है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया कलेक्टर@9425903973, CEO@8719000473, सचिव@9617210343, सरपंच@7566460581 को फोन कर मदद करें. देवेन्द्र@9300849090
Posted on: Mar 27, 2017. Tags: DEVENDRA SEN SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got transformer in 3 days, earlier it used to take more than a year...
तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सतेन्द्र सिंह बता रहे है कि उनके गाँव में एक ही ट्रांसफार्मर था वो जल गया था तो सालो लग जाते थे उसको ठीक करवाने के लिए इसलिए इन्होने निजी ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन भरे थे करीब 6 महीने हो गए थे फार्म भरने के बाद फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तो उन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया। रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियों पर दबाव डाला तो 3 दिन में ट्रांसफार्मर लग गया इसलिए वे सीजीनेट के उन साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनका सन्देश सुनने के बाद अधिकारियों को फोन कर उन पर दबाव डाला। वे कह रहे हैं इस तरह के काम को जहां लोग एक-दुसरे की मदद करते हैं बहुत ज़रुरत है. धन्यवाद। सतेन्द्र सिंह@8120111072
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: SATENDRA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: चरोठा की खेती आर्थिक रूप से फायदेमंद...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छतीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता चरोठा की खेती के बारे में बता रहे है, वे कह रहे हैं कि आदिवासी बहुल जिला रायगढ़ में भी आदिवासी समुदाय द्वारा भी आजकल प्रचुर मात्रा में चरोठा की खेती की जा रही है, इस खेती को बकरिया, मवेशी आदि भी नुकसान नही करते है. इस क्षेत्र में ज्यादातर लोग अरहर, उड़द, मूंग, तिल, मूगफली अन्य प्रकार की खेती की जा रही है इसके साथ ही चरोठा की खेती की जा सकती है. चरोठा की खेती विगत कुछ वर्षो से ही की जा रही है जिससे आर्थिक रूप से फायदा होता है बाज़ार में ५० से ८० रूपये किलो तक यह बिक जाता है जिसे फायदेमंद खेती के रूप में देखा जा रहा है. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में समय पर राशन नहीं दिया जाता, कम दिया जाता है, कृपया अधिकारियों को फोन करें...
ग्राम-विजयपुर, पोस्ट-बेतमा, तहसील-बीरसिंहपुर, ब्लॉक-मझगवां, जिला-सतना, (मध्यप्रदेश) से इन्द्रकली आरोप लगा रही है कि पंचायत बेतमा की राशन दुकान में बहुत भ्रष्टाचार के चलते 4 महीनो तक मिट्टी तेल नही मिलता है मिलता भी है तो कभी दो लीटर दे दिया जाता है, शक्कर तो त्यौहार के समय गायब हो जाती है कभी भी त्यौहार पर शक्कर नही मिली है, इन सबमे ग्राम के सरपंच, सचिव, सहायिका, सेल्समेन से लेकर चपरासी तक शामिल है. इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इनसे बात कर इन पर दबाव डालें। सेल्समेंन@9893925147, सचिव@9893416728. सरपंच@9509207753. इन्द्रकली@7581861556.
