100 लोगों के हमारे गाँव से पक्की सड़क तक पहुँचने के लिए 15 किलोमीटर चलना पड़ता है...
ग्राम-कुप्पी, पोस्ट-बैजनाथपुर, थाना-कुदरगढ़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्वती बता रही हैं कि उनके गाँव की जनसंख्या करीब 100 है, गाँव में पक्की सड़क नही बना है, करीब 15 किलोमीटर चलकर जाना होता है, लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है,गाँव में पक्की सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरो पर विभागीय आधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:
CEO@9926192534. पार्वती@6263469265.
Posted on: May 09, 2018. Tags: PARWATI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : जैविक खाद (जीवामृत) बनाने की विधि...
जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से सुनील बैरागी जैविक खेती के लिए खाद बनाने की विधि बता रहे हैं, इसे जीवामृत खाद कहते हैं, खाद को बनाने के लिए 10 किलो गाय का ताजा गोबर, 10 किलो गाय का पेशाब, जितना पुराना हो सके, एक किलो गुड़ और एक किलो बेसन सभी को घोल कर छाँव वाली जगह में रख दें, और दिन में 3 से 4 बार लकड़ी से हिलाते रहे, बर्तन के मुंह को कपड़े से बांध कर ढक दें, 8 दिन में खाद तैयार हो जाएगा, एक एकड़ भूमि के लिए इतना खाद पर्याप्त है, खेत में एक बार खाद देने के 30 दिन बाद दोबारा से खेत में खाद डाल सकते हैं, इससे कम खर्च में घर पर ही अच्छा खाद तैयार कर सकते हैं| सुनील कुमार बैरागी@8817049109.
Posted on: May 09, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR BAIRAGI VICTIMS REGISTER
रे रे रे लयों रे रे लयों रे रे रेला...गोंडी स्वागत गीत
छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर जिला – दन्तेवाडा तहसील – दन्तेवाडा ब्लॉक – दन्तेवाडा ग्राम – बालूद से रमेश कुंजाम बता रहे हैं कि के वी के एस या कोया भूमकाल क्रान्ति सेना की ट्रेनिंग में युवा युवतियों द्वारा गोंडी भाषा में मंच से बड़े लीडर लोगों को स्वागत करते समय अक्सर यह गोंडी रेला गीत गाया जाता हैं | गीत का बोल है :
रे रे रे लयों रे रे लयों रे रे रेला-
झाठी गोरेला रे रे रे लयों रे रे-
लयों रे रे...
रे रे रे लयों रे रे लयों रे रे रेला – झाठी गोरेला रे रे रे लयों रे रे-
लयों रे रे...
Posted on: May 09, 2018. Tags: RAMESH KUNJAM GONDI
अखबार पत्र पत्रिकाओं में कई विज्ञापन झूठे और भरमाने वाले होते हैं, उनके चक्कर में न पड़ें...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं अखबारों में कई सारे छोटे-बड़े विज्ञापन होते हैं, इन विज्ञापनो के माध्यम से लोगो को ठगने का काम भी किया जाता है, इसी का एक उदहारण वशीकरण है, जिसको अखबारों का सहारा लेकर बेचा जाता है, वह बता रहे हैं, इस तरह की चीजों को खरीदना अंधविश्वाश में पड़ना और बढ़ावा देना है, और खुद को धोखा देना है, इसलिए आप अपने इन्द्रियों को वश में करिए, अर्थात खुद को नियंत्रण में रखिये, यदि खुद को नियंत्रित कर लिए तो सब कुछ अच्छा होगा| पत्र पत्रिकाएँ अपने मुनाफे के लिए कुछ भी गलत सलत को भी विज्ञापन के नाम पर परोस देती है
Posted on: May 09, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 9th May 2018 -
छत्तीसगढ़ :जशपुर | पत्थलगड़ी मामले की आग कोरिया तक, सर्व आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन -news 18 –
झारखंड : आदिवासी-मूलवासी के दम पर सत्ता में वापसी का संकल्प – हिंदुस्तान –
झारखंड : महागामा में पानी की भारी किल्लत, नहीं सुनते मुखिया – हिंदुस्तान –
बस्तर, अंबिकापुर व अंतागढ़ को वन विकास निगम देगा शव वाहन – दैनिक भास्कर – कांकेर जिले में नक्सलियों ने बैनर लगाकर सरकार को दी चेतावनी – नईदुनिया -
