भिन्डी ने दी बधाई लौकी की होगी सगाई....बाल गीत
ग्राम-लांजित, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रताप सिंह सांडिल्य एक बाल गीत सुना रहे हैं:
भिन्डी ने दी बधाई लौकी की होगी सगाई-
करेला और गोभी ने मेहंदी लगाया-
आलू और सेमी ने दुल्हन सजाया-
भिन्डी ने गाड़ी बिठाई लौकी की होगी सगाई-
मुली और गाजर ने मण्डप सजाया-
टमाटर और प्याज ने बाजा बजाया...
Posted on: May 15, 2018. Tags: RAMPRATAP SINGH SANDILY SONG VICTIMS REGISTER
आजकल हमारे युवा इस पर काफी सोच रहे हैं कि हमारी गोंडी संस्कृति को कैसे बचाया जाए...
जामुन ढाना, ग्राम-धावडी, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से दशरथ इरपाचे अपनी गोंडी भाषा में हमें उनके इलाके से एक सुखद समाचार बता रहे है कि बता रहे हैं कि उनके गाँव के युवा लोग आज कल यह बहुत सोच रहे है कि हमारे गोंडवाना संस्कृति को कैसे बचाया जाए और उसको कैसे आगे बढाया जाए और धर्म संस्कृति को कैसे बचाना है उसके सम्बन्ध में आजकल वे लोग काफी बातचीत आपस में कर रहे है| और उनके क्षेत्र में एक पारंपरिक गोंडी डंडार का सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है उसी से सम्बंधित कल एक गीत भी सीजीनेट के साथियों को सुनायेंगे, आप इंतज़ार कीजिये| दशरथ इरपाचे@8120217335.
Posted on: May 15, 2018. Tags: DASHRATH IRPACHE GONDI
माता मैहर वाली सजे हवे लाली चुनरी...भजन गीत
ग्राम-खोहिर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राधिका सिंह एक भजन सुना रही हैं :
माता मैहर वाली सजे हवे लाली चुनरी-
मोरे दाई हर मोरे महामाई हर सोने के हार दाई रे-
काने के बाली दाई बर ला देहूं-
हां दाई बर ला देहूं सोने के हार दाई रे-
सुघर दिसत हवे ऊँचा पहाड़-
बघवा हर झूमर खेले दाई के दुवार, हाय रे दाई के दुवार-
कूदी-कुदी चढथे बोकरा भेड़ा देखा ना दाई मोरे लागेहे भीड़ा...
Posted on: May 15, 2018. Tags: RADHIKA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi :15th May 2018 -
झारखंड : आदिवासी बहुल गांव की सड़कों का हाल बेहाल, मुख्य सड़क तक पैदल जाने को मजबूर ग्रामीण – न्यूज़ 18 – छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने रेलमार्ग पर पेड़ काटे, फोर्स पर की फायरिंग – नईदुनिया –
छत्तीसगढ़ : कोरबा| पत्थलगड़ी के समर्थन में गिरफ्तार किए गए आदिवासी नेताओं के निःशर्त रिहाई की मांग : छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज – दैनिक भास्कर –
छत्तीसगढ़,बेमेतरा।तीन नदियों के बाद भी नवागढ़ प्यासा, नहीं मिली खारे पानी से मुक्ति – नईदुनिया -
Posted on: May 15, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM GONDI
शिवा तुझसे मिलने का चर्चा बहाना है...भजन
ग्राम-कड़िया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं :
शिवा तुझसे मिलने का चर्चा बहाना हैं-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना हैं-
भोला तुझसे मिलने का चर्चा बहाना हैं-
मइया तुझसे मिलने का चर्चा बाहाना हैं-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा पुराना हैं-
मईया तुझसे मिलने चर्चा बहाना हैं...
