हे दाता हरन न बेल भाई....सरगुजिया देशवारी कर्मा गीत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज से जगदीश श्याम सरगुजिया भाषा में देशवारी कर्मा गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे कर्मा त्यौहार के समय गाया जाता है:
हे दाता हरन न बेल भाई-
राम तोरो आवंथों बेल खाई-
रामा तोरो वाल भाई लक्ष्मण समझावे-
आप दादा छोरू लरकाई-
हे धीरजा धरहूँ मान लाई...
Posted on: May 15, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
बोतल में दारू धरे सीसी मा शराब तोला लके मा...दशहरा गीत
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक दशहरा गीत सुना रहे हैं :
बोतल में दारू धरे सीसी मा शराब तोला लके मा-
आवा नारी मोर छाता तरी रे-
बोतल में दारू धरे सीसी मा शराब तोला लके मा-
आवा नारी मोर छाता तरी रे...
Posted on: May 15, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER
बहना मिलकर समूह चलाना है...महिला जागृति गीत
ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अनीता व अन्य बहनें एक महिला जागृति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
बहना मिलकर समूह चलाना है-
जिंदगानी का कौनो ठिकाना है-
हे जिंदगानी है मिट्टी का ढेला-
बूँद पड़े बह जाना है-
जिंदगानी है कागज़ की पुड़िया-
शाम चले उड़ जाना है-
जिंदगानी का कौनो ठिकाना है-
हे जिंदगानी चन्दन की लकड़ी-
आग लगे जल जाना है-
जिंदगानी का कौनो ठिकाना है...
Posted on: May 15, 2018. Tags: MONIKA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : हार्ट अटैक से बचने का घरेलू उपचार
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी हार्ट अटैक का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आज के समय में खान-पान और दिनचर्या के कारण हम अपना खयाल नही रख पाते जिससे हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं, इस समस्या से बचने के लिए नीबू, अदरक, लहसुन, सेब सभी का एक-एक कप रस लेकर मिला ले और धीमी आंच में पकाएं, जब तीन कप बचे तो उसे ठंडा कर ले उसके बाद तीन कप शहद मिलाकर सुरक्षित कांच के बर्तन में रख लें, तीन-तीन चम्मच दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से इस समस्या से बचा जा सकते है, खाने में मिर्च मसला तेल खटाई नशा अदि का सेवन ना करें : वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: May 15, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
Scholarship news for students and youth in Gondi
छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर
1.अर्ली सक्सेस मैरिट कम स्कोलरशिप 2018-19 – 2. शिव नादर यूनिवर्सिटी स्कोलरशिप 2018 – 3 साइबर सिक्योरिटी स्कोलरशिप, इजराइल 2018 – आवेदन ऑनलाइन के बारे में अधिक जानकारी आप यहाँ प्राप्त कर सकते हैं: http://www.b4s.in/CGS/TAU4
सीजीनेट स्वर पर प्रसारित होने वाली इन सभी स्कोलरशिप से सम्बंधित जानकारी के लिए आप इस फोन नंबर +91 852 7484563 पर बात कर सकते हैं।
