भ्रष्ट हवे ज़माना, भ्रष्ट हो गए राज, विपक्ष विद्रोही दिखाए, बर हो गए नाश...कविता

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता छत्तीसगढ़ी में आज के परिवेश के बारे में एक स्वरचित रचना सुना रहे हैं:
भ्रष्ट हवे ज़माना, भ्रष्ट हो गए राज-
विपक्ष विद्रोही दिखाए, बर हो गए नाश-
धन हमर छत्तीसगढ़ का, कर बर्बाद-
इक राधा थन महतारी की, आधा जन बाप-
और पेड़ लगाईंस बबूल के, तो आमा कयसन फड़ही-
झनित करो इते बड़ाई, ये जिंदगी हवे दो दिन के रे भाई...

Posted on: May 26, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

शेरा वाली मय्या महिमा है तोरो अपार, जग तारण माई...देवी गीत

ग्राम-क़ुदरगढ़, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले गाँव के बशिष्टराम से देवी भजन सुन रहे है:
शेरा वाली मय्या ओ, ओ, ओ-
शेरा वाली मय्या महिमा है तोरो अपार, जग तारण माई-
महिमा है तोरो अपार, क़ुदरगढ़ी मय्या महिमा है, तोरो अपार-
जय हो भवानी, महिमा है, तोरो अपार-
महिमा है तोरो अपार, क़ुदरगढ़ी मय्या महिमा है, तोरो अपार...

Posted on: May 26, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में 40 परिवार रहते है, एक भी हैंडपंप नही, किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज नवापारा, ग्राम-पचपेड़ी, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से देवसिंह रूपलाल मरावी को बता रहें हैं. हमारे पारा के वार्ड 2 में पानी की बहुत समस्या हैं| एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, 40 परिवार यहाँ रहते है. और एक भी हैंडपंप नहीं है. इसके लिए सरपंच से शिकायत किये है. लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, वे कहते हैं ऊपर भेजा है पर वहां से कोई आदेश नहीं आया है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E@9589733942. सम्पर्क देवसिंह@9009760015.

Posted on: May 26, 2018. Tags: DEV SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या, जानकारी अधिकारियों को दी गई है, लेकिन हल नही हुई है...

ग्राम-टूराखार, ब्लॉक एवं जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता कोमरा, मानकी बघेल, और शशी कोडोपी(सरपंच) बता रही है कि गाँव में पानी की समस्या है. इस समस्या के बारे में जिला अधिकारी को लिखित में आवेदन दिया गया है|गाँव में एक तालाब है जिसे निर्मला घाट कहते है, जो धंस गया है, जिससे अन्य जरूरतों की पूर्ति हो जाती थी, लेकिन अभी धंस जाने के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है| पानी की समस्या बहुत दिनों से है. अभी आंगनवाडी में बोरिंग है उससे गली में पाईप लाईन बिछवाई गई है, बावजूद इसके पानी की कमी हो रही है| इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: C.E.O@9953924884.

Posted on: May 26, 2018. Tags: SONG SONIA SHRAMA KANKER VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi :26th May 2018 -

राजस्थान,बांसवाड़ा : आदिवासी-अनपढ़ लोग हैं, इसका मतलब ये नहीं कि फायदा उठा लोगे – पत्रिका –
झारखंड : सरयू राय ने मैथिली सहित क्षेत्रीय भाषाओं का अकादमी खोलने की वकालत की – दैनिक भास्कर – मध्यप्रदेश, इंदौर :किसान आंदोलन को लेकर सरकार सतर्क, पिछली बार सक्रिय लोगों की हो रही पहचान – दैनिक भास्कर – छत्तीसगढ़ : पल्लेमाडी माइंस में फर्जी इस्तीफा से, काम से बेदखल हुए आदिवासियों ने निकाली रैली – दैनिक भास्कर –
बस्तर : नक्सलियों ने कई तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, पेड़ काटकर रोका रास्ता -नईदुनिया -

Posted on: May 26, 2018. Tags: GONDI GONDI RAMESH KUNJAM NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »