जरो बिन सारे की नदियाँ हो...बघेली लोकगीत

ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे है:
जरो बिन सारे की नदियाँ हो
मोरो महुआ उजड़ गव-
महुआ उजड़ गव मोरो-
महुआ उजड़ गव-
सास मोरे घर मा ससुर मोरे घर मा-
जरो बिन सारे की नदियाँ हो...

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: RAMESH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

केलो नदी का पानी गन्दा हो रहा है, दुर्गन्ध है, नहाना मुश्कित है, पशु भी पानी नहीं पी सकते...

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि केलो नदी इतना गन्दा हो चूका है कि वहां स्नान करना मुश्किल है वहां का पानी बहुत महकता है मवेशी तक पानी नहीं पी पा रहे है उसके बदबू के कारण लोगो का स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है. कारण है जिंदल कम्पनी जो उसका कचरा पानी में फेक रहा है| वह बहकर नदी नाले में जा रहा है उससे नदी नाले का पानी भी गन्दा हो रहा है इस समस्या का निदान के लिए कम्पनी कोई पहल नहीं कर रहा है| जब से जिंदल कम्पनी आया है तब से नदी नाला गन्दा हो रहा है, प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है : कलेक्टर@07762222103. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Jun 02, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

कोयला खदान सार्वजनिक उपयोग की जगहों जैसे कुआं, तालाब का भी अधिग्रहण कर रही है...

ब्लोक तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता आरोप लगा रहे है कि तमनार में जिंदल पावर लिमिटेड द्वारा लोगो के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, रायगढ़ जिला वनांचल क्षेत्र है उड़ीसा से लगा सीमावर्ती इलाका है यह एशिया में सबसे ज्यादा कोयला भंडारण वाला जिला है. यहाँ पर कोयला खदानों और पावर प्लांट के द्वारा सविंधान का दुरुपयोग करते हए, लोगो को मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है| कोयला कम्पनियां सार्वजनिक उपयोग के स्थल जैसे नदी, तालाब, सड़क आदि सार्वजनिक जगहों पर भी अधिग्रहण किया जा रहा है जिससे सभी लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है | राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: May 28, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

भ्रष्ट हवे ज़माना, भ्रष्ट हो गए राज, विपक्ष विद्रोही दिखाए, बर हो गए नाश...कविता

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता छत्तीसगढ़ी में आज के परिवेश के बारे में एक स्वरचित रचना सुना रहे हैं:
भ्रष्ट हवे ज़माना, भ्रष्ट हो गए राज-
विपक्ष विद्रोही दिखाए, बर हो गए नाश-
धन हमर छत्तीसगढ़ का, कर बर्बाद-
इक राधा थन महतारी की, आधा जन बाप-
और पेड़ लगाईंस बबूल के, तो आमा कयसन फड़ही-
झनित करो इते बड़ाई, ये जिंदगी हवे दो दिन के रे भाई...

Posted on: May 26, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हम दृष्टिबाधित लोगों ने अपनी मांग को लेकर आन्दोलन किया, सकारात्मक परिणाम नहीं मिला...

ग्राम -उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता दृष्टिबाधित है, राज्य अपंग संस्थान संजीवनी नगर गढ़ा में रहते हैं, महाकौशल महाविद्यालय के छात्र हैं बता रहे हैं कि 14 नवम्बर से लेकर 1 जनवरी तक 45 सूची मांगो को लेकर आंदोलन किया था, जिसमे शासन द्वारा उनका विरोध किया गया, गिरफ्तारी कराई गई, इसके बाद मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा केश वापस ले लिया जायेगा, लेकिन नही लिया गया, उसके बाद विपक्ष ने मुद्दे को उठाया, उनके द्वारा किये गए आंदोलन का कोई सकारात्मक परिणाम नही मिला वे कह रहे है, जब गरीब दृष्टिबाधित जनता अपने अधिकार के लिए आवाज उठाती है हो उसे जेल में डाल दिया जाता है| गुप्ता@9770835941.

Posted on: May 12, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »