वंदन है वीणावादिनी तू जग की सितारा...देवी गीत

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार नवरात्रि पर्व पर एक देवी गीत सुना रहे हैं :
जय हो माता अम्बे तू देना सहारा-
वंदन है वीडा वाधनी तू जग की सितारा-
रूप है अनेक तू तो एक महामाया-
सागर तू है सरगम तू है तू ही है किनारा-
अज्ञान हम हैं मैया अद्भुत तेरी भक्ति-
दे दे ज्ञान स्वर में मैया सदा वास तुम्हारा-
वंदन है वीडा वाधनी तू जग की सितारा...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

ए मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...भजन गीत

ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भक्ति गीत हारमोनियम वाद्य यंत्र के साथ सुना रहे हैं :
ए मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना-
प्रेम नगर के रास्ता के रास्ता कठिन है-
तीनों लोक के रास्ता भुला जाओ-
प्रेम नगर के पंथ कठिन है-
ए मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...

Posted on: Aug 19, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का पैसा सचिव ने निकाल लिया है, वापस नहीं कर रहा है...

ग्राम-रैलिमाल, पंचायत-दुधिमर्झौली, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार के साथ एक बुज़ुर्ग भंवर सिंह पिता रामबली है जो बता रहे है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनाया जा रहा है जिसमे 40000 रुपये उनको मिले थे लेकिन सचिव ने उस पैसे को अपने खाते में डाल लिया हैं और उनको पैसे नहीं दे रहा है इसके लिए कई बार कह चुके लेकिन कोई भी सुनाई नहीं हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं : जिलाधिकारी@9752450054, सरपंच@9009953803, विधायक@9424383999. प्रार्थी@9575933981. संतोष अहिरवार@7224903816.

Posted on: Jun 04, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए...गीत -

जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक मानवता गीत सुना रहे हैं :
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिए-
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिए...

Posted on: May 22, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...जागरूकता गीत -

संतोष कुमार अहिरवार जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है-
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए आज हमारा नारा है-
खून-पसीना बहता निसदिन फिर भी मानव भूखा है-
शोषण के रिमझिम पानी में मेरा सावन सूखा है-
गावं-गली के ये निर्धन भूखे कोई नहीं सहारा है-
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...

Posted on: May 17, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »