निजी कंपनी नियमों को किनारे रख निजी नाम से ज़मीन खरीद रही है : आरोप, जांच का अनुरोध...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आरोप लगा रहे हैं कि जिंदल पावर लिमिटेड कम्पनी द्वारा 2004 से अब तक 500 एकड़ आदिवासी और गैर आदिवासियों की भूमि को विभिन्न नाम पर क्रय किया गया है वे कह रहे हैं यह एक धोखा है क्योंकि कंपनी ने यह जमीन पवार प्लांट स्थापित करने के लिए खरीदा है उदाहरण स्वरुप वे बता रहे हैं कि कम्पनी द्वारा 250 एकड जमीन दिनेश कुमार भार्गव के नाम पर मन चाहे दामो में खरीदा गया है. वे चाहते हैं कि सरकार इसकी जांच करे क्योंकि किसी भी कंपनी के लिए ज़मीन खरीदने के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित प्रक्रिया है जिसका पालन नहीं किया जा रहा है. वे इस सन्देश को सरकार तक पहुँचाने के लिए अपील कर रहे हैं | गुप्ता@9993891275

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

आरे सुई चिरईया प्यारयो पाखी...कंवर विवाह गीत

ग्राम-करगी खुर्द, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र सिंह उईके ग्रामीण महिलाओं से कंवर समाज में गाये जाने वाला एक विवाह गीत सुन रहे हैं :
आरे सुई चिरईया प्यारयो पाखी-
जायेके बईठो चिरईया चउरा के डार-
जेकर ऊँचे मंगर ओते जोहर-
जनका न सुई चिरईया जाताना उसरे-
ओलिया में दारे लौंग-सुपारी-
चोलिया में डारे बीरा-पान-
आरे सुई चिरईया प्यारयो पाखी...

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

शासन द्वारा तोड़े 40 घरों के लोग पट्टे और मुआवजे की मांग लेकर अनशन पर, कृपया मदद करें...

ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वीरेंद्र कुमार बता रहे हैं कि 03-06-2017 को शासन द्वारा 40 लोगो के घर गिरा दिए गए हैं जिसके कारण आज वे दर-दर भटक रहे हैं, बच्चे भूखे हैं सभी क्रमिक अनशन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि उन्हें मुआवजा दिया जाय और पट्टा दिया जाये। अनाज जो था वो भी घर ढहाते समय दबा दिया गया है वे अपनी व्यथा रो-रो कर बयान कर रहे है. 2012 में भी यही किया गया था लेकिन उस समय इनकी सुनाई करके घर ढहाने का काम रोक दिया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों को फोन करें ताकि गरीब ग्रामीणों को न्याय मिल सके| जिलाधिकारी@9425903973. वीरेंद्र कुमार@9584389840

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA SINGH

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं, एक कोस दूर से नाले का गंदा पानी लाकर पीते हैं और बीमार पड़ते हैं...

ग्राम-करगी खुर्द, पोस्ट-जोगिसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के दौरान महेंद्र सिंह उईके के साथ हैं गांव की सोनकुंवर और शांति बाई जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्र.10 में एक भी हैंडपंप नहीं है, जिससे कारण गाँव के लोग एक कोस दूर नाले से पानी लाते हैं और वो भी गन्दा पानी लाते हैं, जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | इसके लिए सरपंच व जनपद पंचायत में आवेदन भी किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: सरपंच@8827771958, P.H.E.विभाग@9993485805. महेंद्र@.8435886099.

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 36गढ़ की 36 भाजियों (साग) के बारे में जानकारी...

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है वे अनुरोध कर रहे है विश्व पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प ले अनावश्यक रूप से हरे भरे वृक्षो की कटाई न करे और स्थानीय भोजन खाएं। वे छत्तीसगढ़ में होने वाली 36 प्रकार की भाजी जिसे साग कहते है उनके नाम बता रहे हैं : आमरी भाजी, केट, सिंगा, चना, लाल, ऐडा, गोंदली, गोहार मुस्टेनी, पटवा, कजरा, मंजरिया, चनोरी, तीनपनिया, कुरमा, मोरई, छोलाई, कर्मठा, कांदा, मखना चुनचुनिया, पालक, कुटका बर्रे, गोभी लहसुन, कुशुम, सरसों, चिरोटा, चिरचिरा, कुर्ला, गुडुर मूनगा, आलू, बतवा, मूली। ये सभी साग इस प्रदेश में पाया जाता है, इसका समय और ऋतु के अनुसार अपना महत्व होता है | राजेंद्र गुप्ता@9993891275

Posted on: Jun 02, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »