मेरे शिक्षा कर्मी पति की मृत्यु 5 साल पहले हुई, लेकिन मुझे अब तक विधवा पेंशन नहीं मिला...

नदीपारा ग्राम-चारगांव, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरोज बिहारे बता रही है कि उनके पति का 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी है | शिक्षा कर्मी सरकारी नौकरी के पद पर थे उनके 3 बच्चें हैं पर उसको विधवा पेंशन नही मिल रहा हैं, 50-60 हजार खर्च कर चुकें ना उसके बदले में नौकरी भी नहीं मिली, उन्होंने लिए पखांजूर और कलेक्टर ऑफिस में भी आवेदन किये है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिला है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके विधवा पेशन दिलाने में मदद करें: C.E.O@9953924884. जानकारी के लिए@9406453237,7587486694

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SAROJ BIHARE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our incomplete toilets got completed after report on CGnet Swara...

ग्राम-पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे है कि उनके घर में शौचालय के लिए 2017 में पंचायत के द्वारा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसे पूरा नही किया गया था, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हो पा रही थी, तब परेशान होकर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद उनका शौचालय बन गया सांथ ही उन लोगो का भी शौचालय बन गया जिनका अधूरा था, इसलिए सभी खुश हैं और सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई सभी को धन्यवाद दे रहे है: पतराज मरकाम@8085693745.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi: 18th June 2018 -

उड़ान परियोजना के तहत जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा के शुरू होने के पहले ही दिन यात्रियों को बड़ा झटका लगा। एयर ओडिशा ने जगदलपुर से विशाखापट्टनम का अपना पहला फेरा रद्द कर दिया-
मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के आदिवासी किसान सुरेश मरावी की आत्महत्या के बाद राजनीति तेज
अंबिकापुर/मैनपाट. ग्राम बरिमा में 9 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया।
छत्तीसगढ़ पुलिस के परिवार 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: GONDI NEWS UTTAM ATALA GONDI

हमारे गांव का हैण्डपम्प खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं हैं, कृपया मदद करें...

सूलीपारा, पंचायत-गुडरी, विकासखंड-अंतागढ़, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार नायक, बुधियारिन दुग्गा बता रहें है कि उनके गांव में पानी का बहुत समस्या है, हैण्डपम्प खराब हो गया हैं,1 किलोमीटर दूर नदी में झरिया खनन करके पानी पी रहे है और उस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे है उसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे | लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: C.E.O.@9953926884. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7669615700.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR NAYAK BUDHIYARIN DUGGA VICTIMS REGISTER

जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा...जंगल गीत

ग्राम-रजखेता, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गीता एक गीत सुना रही हैं:
जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा-
मत काटो मत काटो येही कहु मत काटो मत काटो येही कहूँ-
हाथ जोड़ के हाथ जोड़ ईधन पानी हवा ये देती हैं-
बदले में हम से क्या कुछ लेती हैं पेड़ लगाकर वनों को और बढाओ-
पेड़ लगा कर और वनों को बढ़ाओ दुःख में भी संतुष्ट वनों से पाओ-
जंगल हमारी देख निसारे जिसको उजाडे गा ओ दुश्मन हमारा...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: GEETA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »