रे रे रेला रे रेला रे रेला रे रे रेला...गोंडी गीत

ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से नीलाबती वड्डे और रानो एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे रेला रे रेला रे रेला रे रे रेला-
राजा हे राना ततकाल ले-
नवे दाई वो सोनाल आवाले-
कुपार लिंगो ततकाल ले-
नवे दाई वो सोनाल आवाले-
रे रे रेला रे रेला रे रेला रे रे रेला...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: NILABATI WADDE RANO WADDE

हमारे गाँव का हैण्डपम्प 6 महीने से ख़राब, शिकायत पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-रिगरा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में पिछले 6 माह से पानी की समस्या बनी हुई है| जिसके कारण 500 मीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है उनका कहना है कि वार्ड क्र.6 में एक हैण्डपम्प है लेकिन उसमे भी पाइप ख़राब होने के कारण पानी कम आ रहा है उसके लिए उन्होंने P.H.E. विभाग में और सरपंच के पास आवेदन भी दिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023. चंद्रभान पटेल@8878239161.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER

नान पन के रानी नान पन के...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-चन्द्रली, पोस्ट-मसगा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
नान पन के रानी नान पन के-
खुले हवे आज फुल बन के-
तोर मोर मया फुलवारी रे-
माया देदे लाला माया देदे ओ ओ-
मया देदे माया लेले संगवारी रे-
डारा रे डारा जामुन के डारा हो-
तोर रूप दिखथे रानी गगन के पारा रे...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: RAJKUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi :19th June 2018 -

1. छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर रमन सरकार ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलियन का फैसला लिया।

2. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। 3. कवर्धा. छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर अवनीश कुमार शरण ने अपनी 6 साल की बेटी का दाखिला कवर्धा जिले के ही सरकारी स्कूल में कराया है 4. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नवनियुक्त चार जजों ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। 5. छत्तीसगढ़ में नक्सली अभियान के खिलाफ सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया है. सीआरपीएफ की 80 बटालियन द्वारा आज कोड़ेनार क्षेत्र के 8 नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें आत्म समर्पण कराया गया है.
6.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों के जलकी जमीन विवाद मामले में सख्त रूख अपनाया है

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS

8 साल पहले मैंने रोजगार गारंटी में रोड में 20 दिन काम किया था,अब भी भुगतान नहीं हुआ...

ग्राम-पड़वली, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसुन्दर जगते सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रहे हैं कि उन्होंने रोजगार गारंटी के तहत रोड में 20 दिन गोदी खोदने का काम किये थे 8 साल हो गया अभी तक उसका भुगतान नहीं हुआ हैं, उसके लिए उन्होंने आवेदन दिए तो बोले की बाद में बटवारा करेगें लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर भुगतान करवाने में मदद करें, जिससे उन्हें मदद होगी: रोजगार सहायक@9826255680. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7746077782.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: RAMSUNDAR JAGTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »