देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली...कविता

ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-ओदारीरोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखिलेश कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं :
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली-
इसने ही तो कूक-कूक कर आमो में मिश्री घोली-
कोयल कोयल सच बतलाओ क्या संदेशा लाई हो-
बहोत दिनो के बाद फिर इस डाली पर आई हो-
क्या गाती हो किसे बुलाती हो, बतला दो कोयल रानी-
कैसे कैसे देख मांगती हो, क्या मेघो से पानी...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: AKHILESH KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER

बरसात में बच्चे जब स्कूल जाते हैं बारिश होती है तो घर वापस नहीं आ पाते, रोड पुल चाहिए...

ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार खैरवार, बता रहे हैं हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के समय में नदी नाले भर जाते हैं, बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों, कार्यलयो में आवेदन दिए, कोई काम नही हो रहा है इससे पूर्व रोड निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन उनके गांव तक नही बना, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर मदद करें: कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9754760084. सम्पर्क@9617557661.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

सना नना बांस कटे तेंदू के निसाना...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
सना नना बांस कटे तेंदू के निसाना-
झंनी जाबे रे सागा 500 सौ जुर्बाना-
सियावर रामचंद्र की जय-
सना नना बांस कटे तेंदू के निसाना-
झंनी जाबे रे सागा 500 सौ जुर्बाना...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

1 साल पूर्व मेरा शौचालय निर्माण हुआ, आज भी छत नही बनाया, अधिकारी घुमाते रहते हैं...

नवापारा, ग्राम पंचायत-बड़वार, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विबेक कुमार बता रहे है कि साल भर पूर्व पंचायत के तरफ से उनके घर में शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसका छत निर्माण और छपाई का काम नही किया गया था, जो आज भी नही बना है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी घुमाते रहते है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: सरपंच@7773837136, सचिव@9754812947 CEO@9165689001. संपर्क नंबर@8771915149.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

ये महुआ छोटे कोने लगावले बिजुरा...कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
ये महुआ छोटे कोने लगावले बिजुरा-
कोने लगाये आमा अमेलिया महुआ छोटे-
कोने लगावले बिजउरा छोटे रे छोटे-
बईगा लगावे आमा अमेलिया महुआ छोटे-
बइगिन लगावले बिजउरा महुआ छोटे-
कए दिन लगावे आमा अमेलिया हो-
ये येहरे महुआ छोटे कोने लगावले बिजुरा...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »