तीर धनुष बांसुरी व फूलो के श्रृंगार में...आदिवासी कविता

संताल परगना की पहली आदिवासी कवियत्री आशा सुषमा किसकू की कविता आदिवासियों का संसार को सुना रहे हैं सुनील कुमार:
तीर धनुष बांसुरी व फूलो के श्रृंगार में-
रहते मस्त आदिवासी अपने ही संसार में-
श्याम रंग नंगे बदन ,प्रकृति के अंक में-
राजाओ में क्या मिलेगा,छिपा जो इस रंक में-
कीमत इसकी कौन आंके दुनिया के बाजार में-
रहते मस्त आदिवासी अपने ही...
हंसते हंसते इसको चट्टानो से लड़ना आता हैं-
हर विपदा हर बाधा से शेरों से भिड़ना आता हैं-
इतनी तेजी इसके तन में न किसी तलवार में-
रहते मस्त आदिवासी अपने ही...
वृक्षो पत्तो से अच्छादित मिट्टी के मकान हैं-
घेरा जैसे खुला आंगन जैसे खलिहान हैं-
प्रकृति कला नाच दिखाती घर के दिवार में-
रहते मस्त आदिवासी अपने ही...
छल कपट धोखेबाज़ी से ये कोसो दूर हैं-
सीधेपन के कारण सब दिन लुटने को मजबूर हैं-
फिर भी  नहीं मिलता रुखापन कभी इसके व्यवहार में-
रहते मस्त आदिवासी अपने ही...
शिक्षा- दिक्षा के अभाव में ,लगी न आधुनिक हवा-
भोगते नित दिन रोग भयंकर इनको नहीं दवा-
बर्तन जेवर रखते गिरवी ,रोगों के उपचार में-
रहते मस्त आदिवासी अपने ही संसार में...

Posted on: Aug 19, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact: My wife got Govt maternity support after I reported on CGnet, thanks...

Wife of Rajkumar Markam from Devri village in Pratappur block of Surajpur district in Chhattisgarh gave birth to a child in Govt hospital some time back but he was running pillar to post to get the Govt support. Then he recorded a message on CGnet Swara and requested listeners to call officers to help him. He is happy to share today that he has now got the Govt support money. He also wants to thank all the Govt officers who helped him after being pressurised by CGnet listeners. Kailash Singh Poya@9575922217

Posted on: Aug 18, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

रायपुर ता रोपा वेंजी रोपा वेंजी...गोंडी किसानी गीत

जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से शेरसिंह आचला धान रोपाई के ऊपर आधारित एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रायपुर ता रोपा वेंजी रोपा वेंजी-
धमतरी ता धनतेरा-धनतेरा-
मोटेर उदेडा दीदी हनेराट-
मोटेर उदेडा दादा हनेराट-
महा नन्दी ता दीदी कचार उड़ेट-
रायपुर ता रोपा वेंजी...

Posted on: Aug 17, 2016. Tags: SHER SINGH AACHLA SONG VICTIMS REGISTER

आया हैं भाई लोगो बाजार का जमाना...संघर्ष गीत

जिला-बरगढ़ (उड़ीसा) से अजीत कुमार एक जन क्रान्ति गीत सुना रहे हैं:
आया हैं भाई लोगो बाजार का जमाना-
हर चीज बिक रही हैं, बिकता हैं दाना-दाना-
कैसा जमाना आया पानी भी बिक रहा हैं-
दुनिया में आदमी का ईमान बिक रहा हैं-
हर चीज पे सीधा बाजार का निशाना-
आया हैं भाई लोगो बाजार का...

Posted on: Aug 17, 2016. Tags: AJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

सजनी अब तू नशबंदी अपनाई ल, दु:खी परिवार बा ना...सावन झूला गीत

रीता देवी साकेत ग्राम गढ़वय, पोस्ट-मधरी, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से
सावन झूला गीत सुना रही हैं:
सजनी अब तू नशबंदी अपनाई ले दु:खी परिवार बा ना-
घर में एतना गदेल जैसे दसमी का मेला-
द्वार देखें जैसे मिर्जापुर बाज़ार बा दु:खी परिवार बा ना-
सजनी अब तू नशबंदी अपनाई ले दु:खी परिवार बा ना...

Posted on: Aug 17, 2016. Tags: REETA DEVI SAKET SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »