स्वास्थ्य स्वर: हिस्टिरिया या मिर्गी का घरेलू उपचार...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हिस्टिरिया (मिर्गी) रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं: हिस्टिरिया (मिर्गी) यह बहुत पुरानी बीमारी है, ये अधिकतर महिलाओं को गर्भ के समय में होता है, इसके निदान के लिए, 4 चम्मच जटामासी के जड़ का चूर्ण, 2 चम्मच वच का चूर्ण, 1 चममच काला नमक, आधा चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से दिन में 3 बार लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है,
सावधानी: महिलाओं को मानसिक तनाव नही लेनी चाहिये| यह औषधि हमारे पर्यावरण में आसपास ही मिल जाता है, ये इलाज बिना कोई शुल्क दिए ही घर में कर सकते हैं:
संपर्क नम्बर@9893327457.
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: हड्डी में बुखार (ज्वर) का घरेलू उपचार...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हमें हड्डी में बुखार (ज्वर) का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं: वे कह रहे हैं कि जवा क्षार, यह सभी दवाई दुकानों में उपलब्ध होता है, जो आसानी से आप के आसपास मिल जाता है, हड्डियों में बुखार होने से, जवा क्षार 1-2 रत्ती की मात्रा में नीम के पत्ती के रस के साथ लगातार सुबह शाम सेवन करने से बुखार पसीने के रूप में बाहर होकर बुखार कम हो जाता है, इसके साथ चन्दन का तेल पांच बूंद, बतासे के साथ सेवन कर उपर से ताजा पानी पीने से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है, यह उपचार घर में ही कर सकते हैं जिसका कोई शुल्क नही लगता है: वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: लहसुन का सेवन करें, बीमारियों से बचें...
वैद्य रमाकांत सोनी, सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छतीसगढ़) से आज हम सभी को हर घर में पाए जाने वाले लहसुन की उपयोगिता के बारे में बता रहे है: आयुर्वेद ग्रंथो में लहसुन का वर्णन मिलता है l प्राचीन काल से घरेलू उपचार के रुप में लहसुन का उपयोग होता रहा है l यह अनेक रोगों को नष्ट करने की बेजोड़ शक्ति रखता है l यह अत्यंत पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है | इसमें अम्ल रस छोड़कर सभी पांच रस विद्यमान रहते है, इसलिए इस रसायन को रसुन कहते है l इस रसायन गुण का नियमित सेवन करने से कई बीमारियाँ जैसे पेट के रोग, जोड़ो का दर्द, ब्लड प्रेशर और पक्षाघात जैसे रोगों को नष्ट करता है तथा रोग प्रतिरोधक शक्ति की वृद्धि करता है l संपर्क@9589906028
Posted on: Aug 28, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI
स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकात शर्मा आज हमें मलेरिया रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि अपामार के पत्ते और काली मिर्च बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर मटर के दानों के बराबर गोलियां तैयार कर लें फिर एक-एक गोली को भोजन के बाद नियमित सेवन करने से मलेरिया ज्वर नहीं पकड़ता है | इन गोलियों का सेवन दो से चार दिन करना पर्याप्त होता है | नोट-अपा महारक को छिछला के नाम से भी जाना जाता है, जो आसानी से मिल जाता है | अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य चंद्रकात शर्मा@9893327457
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH HINDI MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: श्वेत प्रदर का घरेलू उपचार-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आज हमें श्वेत प्रदर की बीमारी का एक आयुर्वेदिक उपचार बता रहे है, जो बहुत सी महिलाओं को अक्सर परेशान करता है. वे सुझा रहे हैं कि अर्जुन की छाल (कहुवा) और सतावर जिसे शहस मूल भी कहते है दोनों को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर रख ले और एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ सुबह शाम दोपहर ले. इसको 1-2 माह तक ले सकते है, गरिष्ट भोजन के बाद सुबह शाम बराबर जल मिलाकर ले. इसको प्रयोग करने से मरीज को आराम मिलता है यह लोग अपने घर में आसानी से करके कम खर्च से पैसे बचाकर बीमारी से भी निजाद पा सकते है | अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क रमाकांत सोनी@9589906028.
