ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद...डोमकच गीत

भगतपारा, ग्राम-धूमाडाँड़, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रुपलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे है:
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद-
कोन तो लगावे भाई आमा तो अमेलिया कोन तो लगावे जोड़ा लिम-
सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद-
राजा लगावे भाई आमा तो अमेलिया रानी लगावे जोड़ा लिम-
कये दिन लगावे भाई आमा तो अमेलिया कये दिन लगावे जोड़ा लिम-
ओहरे येये सावन के महिना छोटे दिन तोला आवे नींद...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG SURGUJIHA DOMKACH SONG VICTIMS REGISTER

हम 150 लोग एक किलोमीटर दूर से कुंए का गंदा पानी लाकर पीते हैं और पीकर बीमार पड़ रहे है...

आश्रित ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शांति, सुन्दरी, सुबाशो, नयनकुंवर और धनेश्वरी बता रहे हैं कि गांव के वार्ड क्रमांक 14 में हैंडपंप की आवश्यकता है वार्ड में 150 की जनसंख्या है, लोगो को 1 किलोमीटर दूर कुंआ से पानी लाना होता है, कुंए का पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन दिया, लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, PHE@9425254227. संपर्क नंबर शांति@8224811137.

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: CHHATTISGARH RUPLAL MARAVI SHANTI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...डोमकच गीत-

भगत पारा, ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा-
रे सतवादी है आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
पढ़े बरे शिक्षा देहीं, देहीं मान सम्मान हाय रे पढ़े बरे शिक्षा देहीं-
मान सम्मान हाय रे आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
हांथ जोड़ के सलाम करे झंडा तिरंगा हाय रे-
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: BABULAL MARAVI DOMKACH SONG SURAJPUR CHHATTISGARH SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश...आदिवासी वेदना गीत-

सीजीनेट के साथी अमर मरावी एक गीत सुना रहे है:
भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश-
हां ले जाना मोर आदिवासी के संदेश-
बिजली नई है, रोड नई है, नई है राशन पानी-
भईया बहिन घुट-घुट काटे जिन्दगानी-
घर ला छुड़ावे हमर जंगल छुड़ावे-
जहां खेती होथे वहां पवार प्लांट लगाथे-
घर में एको दाना नई है लईका चील रोथे...

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI CHHATTISGARHI SONG SONG VICTIMS REGISTER

कुपोषण से बचाने के लिए रेडी टू ईट भोजन के सांथ, विशेष स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने की सुविधा है

जनपद पंचायत-कोयलीबेड़ा, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से माधुरी पेहता, निर्मला निषाद, धनैई पटेल बता रहे हैं, कि वे सभी आंगनबाडी कार्यकर्ता है, वे कुपोषण को दूर करने के लिए बच्चो को रेडी टू ईट अर्थात तैयार भोजन जिसमे पोषक तत्व होता है देते हैं, जो बच्चा बहुत ज्यादा कुपोषित होता है, उसे एन आर सी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करते हैं, जहां पर बच्चो का विशेष देख रेख होता है, और जो महिला बच्चे के सांथ होती है उसे रोजी का पैसा भी दिया जाता है, जिससे यदि वो महिला अपना घर चलाने के लिए काम करती है और उसके काम पर न जाने उसका आर्थिक जीवन पर असर होता है तो वो न हो, वे सभी कई सालों से कार्यरत हैं, पहले उनके पास कुपोषित बच्चे थे, लेकिन अभी एक भी कुपोषित बच्चा नही है |

Posted on: Aug 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI KANKER CHHATTISGARH NIRMALA NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »