पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के डर के घर छोड़ कर आना पड़ा|

जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पोडियामी मंगु जी मालती पति सुकदेव पीड़ित परिवार के बारे में बता रहे हैं कि उन्होनें अपने गाँव को सलवा जूडूम के समय गाँव से भाग कर आए थे| इनका पुराना गाँव धनीकड़का है और सलवा जुड़ुम के समय वे लोग डर से घर छोड़ दिया| बीजापुर में उस समय सलवा जूडूम से लोगों को मारा जा रहा था| इसलिए गाँव छोड़ दिए| इनके पुराने गाँव में खेत, घर, मवेसी सब छोड़ दिए| अब ये पीड़ित परिवार बीजापुर सिविर जेल्वाडा में रहते हैं| मालती पति सुखदेव की हालात ठीक नहीं है| इनके पास रहने को घर भी नहीं है| इस नंबर पर बात कर मदद करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6265035233.

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MALTI MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: प्रचार के दौरान बम से मृत्यु हो गई...

ग्राम पंचायत-चितालंका, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से तेजस्वी भीमा मंडावी, बता रहे हैं उनके पति श्री भीमा मंडावी जी दंतेवाड़ा के विधायक थे और घटना वाले दिन चुनाव प्रचार के लिए गाँव से बाहर गए हुए थे| रास्ते में नक्सलियों द्वारा बिछाया गया बम के शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई, इनके पति के साथ चार सुरक्षा कर्मी भी शाहिद हो गए थे| सरकार की और से इन्हे सहायता राशि के रूप में 5 लाख रुपये मिले थे| इनका आगे कहना है कि सरकार की और बच्चों को नौकरी दी जाए| कृपया इनकी मदद करें|

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DANTEWADA KILLED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली समस्या के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-निलनार, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से मिंगरी जी अपनी समस्या बता रहे हैं इनका कहना है की नक्सली समस्या के चलते उन्होंने निलनार को छोड़कर नारायणपुर आकर बस गए| अपना मवेसी, घर, खेत सब छोड़कर भाग आए सरकार के द्वारा जो पीड़ितों को लाभ मिलना था, उन्हें कुछ भी नहीं मिला हैं| अब वे इस गाँव में मजदूरी मेहनत करके जीवन चला रहे हैं| कृपया उनकी समस्या को समाधान कराने में मदद करे अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7389663240, कलेक्टर@9425205669, सीईओ@9490957735.

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM MINGRI NILNAR NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर भगा दिया|

मेहर सिंग नेताम पिता सोभी राम नेताम जी बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सली समस्या थी| नक्सलियों के डर व धमकी से अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए| इनका आगे कहना है कि ये पहले नक्सली संगठन में भी कार्यरत थे किन्तु कुछ समय पश्चात संगठन चोकर गाँव में रहने लगे थे| इसके बाद नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लागाकर जान सभा रखी गई थी और इन्हे मारने की धमकी भी मिली| इस डर से इन्होंने घर छोड़ दिया|इन्हे किस भी प्रकार ई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाई है| कृपया मदद करें| संपर्क नंबर@7803880080.

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DISPLACED DURGUKONDAL KANKER MAOIST VICTIM MEHARSING VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2016 में पति को नक्सलियों ने मार दियें, बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है...

रंभाबाई कुमेटी पति मंगलू कुमेटी, ग्राम कुतुल, पंचायत-आलबेडा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं नक्सलियों ने 2016 में उनका पति को मार दियें| रंभाबाई कुमेटी आपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर घर में अकेली रहती थी| उनके पति के घटना होने के बाद उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा| सरकार के तरफ से उन्हें पांच लाख सहयोग राशी मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406304670, सचिव@7587756870.

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA RANBHA KUTUL VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »