कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है...गीत-
ग्राम-घोडागाँव, ब्लॉक, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से लखेश्वरी सेठिया एक गीत सुना रही हैं:
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है-
तुम बाँस की होकर भी हमको तड़पाती है-
तुम सोने के होते तो तुम क्या करते बंशी-
कान्हा तेरी ये बंशी पागल कर जाती है-
तुम सोने के होते तो तुम क्या करते बंशी...
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
का मै चढ़ावा तोला दर्शन दे माता मोला...गीत-
ग्राम-घोडागाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सूर्यवंसी, लीलावती सुर्यवंसी,
प्रियंका दीवांग, अनीता दिवांग और यमुना मांडवी एक गीत सुना रहे हैं :
तोला दुर्गा कहंव के मां काली-
चारों धाम में तोरे है उजारी-
ओ माता रानी-
का मैं चढ़ावंव तोला, दर्शन दे माता मोर-
चंद्रपुर में चंद्रसेनी कहाये तैं-
रायगढ़ मा बूढ़ी माई हो..
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG KONDAGAON SAITE DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
लहर लहर आये टूरी कर्मा नाचो कहिके...गीत-
ग्राम पंचायत-घोड़ागांव, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सागोरा बाई एक गीत सुना रही हैं:
लहर लहर आये टूरी कर्मा नाचो कहिके-
लहर लहर आये टूरा कर्मा नाचो कहिके-
कर्मा ला हारे ददरिया ला हारे-
हरी डारे टूरा मुह के गघम ला-
गाँव के हरी डारे टूरा मुह के गघम ला-
लहर लहर आये टूरी कर्मा नाचो कहिके...
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG KONDAGAON SAITE DUGGA SONG VICTIMS REGISTER
न शौचालय सही से बना है और न मजदूरी का पैसा मिला...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-घोड़ागांव, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गनेश नाग, तुलाराम, राम प्रसाद मरकाम, शंभूराम दर्रे और बिसे नाग बता रहे हैं उन्हें शौचालय की समस्या है, उनके घरो में जो शौचालय बने हैं वे अधूरे हैं किसी का दरवाजा नहीं लगा है तो किसी में टायलेट सीट नहीं लगा है, शौचालय बने 3 साल हो चुके हैं, सही से नहीं बने होने से उन्हें शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, उन्होंने जो गड्ढ़े खुदाई का काम किया था उसका पैसा भी उन्हें नहीं मिला आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7722949755. सचिव@9479270637.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : करंज बीज से खाज खुजली और गुखरु का उपचार...
ग्राम-जोबा, डोंगरीगुड़ा, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसीराम कश्यप करंजी का उपयोग कर गुकरू, फोड़ा फुन्सी को ठीक करने का तरीका बता रहे हैं, करंजी के बीज का तेल निकालकर उसे गर्म कर गुखरु वाले स्थान पर लगाने से गुखरु ठीक हो सकता है, करंज का दातुन करने से दांत से संबंधित समस्या में आराम मिलता है, ये गाँव में आसानी से मिल जाता है इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं गोविंद नेताम@6260425783.
