नाम है तेरा दाया ने हाया कब से आये दर्शन होगा...गीत
ग्राम-बैंकटनगर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से तंत्रू पांडे एक गीत सुना रहे है-
नाम है तेरा दाया ने हाया कब तेरा दर्शन होगा-
नाम है तेरा दाया ने हाया कब तेरा दर्शन होगा-
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर वो कितना सुन्दर होगा-
ज्ञान का टुटा अगर होगा जिनकी प्रतिमा – नाम है तेरा दाया ने हाया कब तेरा दर्शन होगा....
Posted on: Jul 12, 2019. Tags: SONG TNTARU-PANDE VICTIMS REGISTER
छोटी सी अंगना बहारे दीदी गे मोर सुगा बोले...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक जसपुरिहा गीत सुना रहे हैं :
छोटी सी अंगना बहारे दीदी गे मोर सुगा बोले-
अंगना बहारत घनी पैरी ला ठेस लागे-
छोटी सी अंगना बहारे दीदी गे मोर सुगा बोले-
अंगना बहारत घनी पैरी ला ठेस लागे...
Posted on: Apr 03, 2019. Tags: - CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश की नक्सल समस्या पर बड़ा बयान दिया है.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश की नक्सल समस्या पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा नक्सलवाद प्रदेश की बड़ी समस्या है इसका तुरंत हल नहीं निकाला जा सकता, उनकी (नक्सली) यहां मजबूत पकड़ है, हम धीरे-धीरे सफल होंगे, उन्होंने इस समस्या से निबटने के लिए स्थानीय लोगों के समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद से ही हम समस्या को हल करने में सफल होंगे।
Posted on: Nov 08, 2018. Tags: ) - CG RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड नहीं, साइकिल तो दूर पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, कोई नहीं सुनता..
ग्राम-कुआपानी, पंचायत-देवाई, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरवन कुमार समरत, समन लाल, शिवबती यादव और केसरी पुजारी बता रहे हैं, गांव में लगभग 120-30 घर हैं, गांव में पक्की रोड नही है जिसके कारण लोगो को आने-जाने में दिक्कत होती है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, गर्भवती महिलाओं को पैदल मेन रोड तक जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होने ग्राम पंचायत, जनपद में आवेदन किया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें :
CEO@9953924884. शिववती यादव@9406151326.
Posted on: Nov 07, 2018. Tags: - I KUMAR PROBLEM ROAD SARWAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नही है, पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है...मदद की अपील-
ग्राम-सिलफिली, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता कुसवाहा बता रही हैं, उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है, मोहल्ले में एक भी हैण्डपंप नही है, गांव में कुछ लोग के घर व्यतिगत बोरिंग है, जिससे वहां के लोग पानी पीते हैं, पानी लाने के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, उन्होंने मोहल्ले में हैण्डपंप के लिए अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9977407988. संपर्क नंबर@7714204256.
