हमारे मोहल्ले के हैण्डपम्प से लाल पानी निकल रहा है, नदी का गंदा पानी पी रहे हैं कृपया मदद करें...
पटेलपारा ग्राम-नेरली, ब्लॉक एवं जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पंडरु बता रहे है कि उनके गाँव के हैण्डपम्प में पानी लाल आ रहा है उसके कारण लोगो को पीने की पानी की समस्या हो रही है और वे लोग नदी का पानी पी रहे है तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प को ठीक करवाए ताकि उनको साफ पानी मिल सके | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे एक बार उन्होंने ठीक भी कराया था लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करे: हैण्डपम्प मैकनिक@9406469505. अधिक जानकारी के लिए संपर्क पंडरू @7587030336.
Posted on: Nov 17, 2017. Tags: PANDRU DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं...तबला वादन के साथ गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के सांथ एक गीत सुना रहे हैं
राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं – मन मंदिर में बसे हुवे हो तुम हो अंतरयामी – मन का भेद छुपा न जाए दीन दुखियों की है माई – राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं...
Posted on: Nov 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER
रथ चढ़े रोये जानकी माई...भजन गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे हैं :
रथ चढ़े रोये जानकी माई – मोर दोनों तपसया ला जी कौन बन ढूढ़ों माई – आगे-आगे राम चलत है पाछे लक्षमन भाई – जनकपुर के पान पियारी कोन हर ले जाई – रथ चढ़े रोये जानकी माई...
Posted on: Nov 14, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
अगर बच्चे स्कूल नहीं आते तो हम शिक्षक घर-घर बुलाने जाते है और माँ बाप को भी समझाते है...
आयुतुपारा, ग्राम-नेरली, पोस्ट-बचेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से महेंद्र उइके के साथ में अंजना शाह शिक्षिका है जो बता रही है कि उनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी और उनके स्कूल में 34 बच्चे है और उनके अलावा एक और शिक्षिका है | दो ही शिक्षिका 1 से लेकर 5 तक की कक्षा को पढ़ाते है| शिक्षा विभाग से जो प्रावधान है जैसे ड्रेस, पुस्तक, स्कॉलरशिप बच्चो को मिलता है | मध्यान भोजन भी नियम अनुसार बनता है| शिक्षा का स्तर का अच्छा है बच्चो की अनुपस्थिति बहुत कम है | जो बच्चे नहीं आते है उनको घर-घर बुलाने जाते है और माँ बाप को भी समझाते है कि बच्चो को स्कूल भेजिए| उनके स्कूल में रसोई का कमरा भी बना है | गाँव का पढ़ाई का स्तर अच्छा है| महेंद्र उइके@9575259339.
Posted on: Nov 13, 2017. Tags: MAHENDRA UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
20 साल हो गया रोड नहीं है, बरसात में पैदल भी नहीं चल सकते, शिकायत पर कोई सुनते नहीं हैं...
मरकानारपारा, ग्राम-डेगलरास, पंचायत-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ, महेंद्र नाग, लक्ष्मण नाग, करण कुमार नाग बता रहे है कि उनके गाँव में रोड नहीं है रोड नहीं होने के कारण बहुत दिक्कत होता है बरसात में पैदल भी नहीं चल पाते है उनको कतियाररास से गामावाडा तक नया रोड चाहिए उसकी शिकायत कई बार कलेक्टरेट, जनपद एवं ग्रामसभा में भी दिए तो कहते बनेगा बनेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है 20 वर्ष से ज्यादा हो चुका है यहाँ पर रोड नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने के लिए निवेदन करें: सचिव शंकर कश्यप@8120492032, CEO@9669577888. संपर्क विश्वनाथ@7646984080.



