वन अधिकार अधिनियम 2006 में आखरी निर्णय ग्राम सभा का होता है-
ग्राम-बनेडेगा, प्रखण्ड-पालकोट, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ललित कुमार महतो वन अधिकार अधिनियम के बारे में बता रहे हैं, वे वन अधिकार अधिनियम के लिए काम करते हैं, लोगो को इसके बारे में जानकारी देते हैं, वन अधिकार अधिनियम 2006 में लागू हुआ जिसके अनुसार 13 दिसम्बर 2005 में जो व्यक्ति वन भूमि पर कब्जा कर अपना जीवन यापन कर रहा है, उन्हें 10 एकड़ तक भूमि देने का प्रावधान है, इसके लिए व्यक्ति उसी गांव का होना चाहिए, आदिवासी हो तो उसका जाति प्रमाण पत्र, जमीन का नक्शा, ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति लगाकर अनुमण्डल स्तरीय समिति के पास जमा किया जाता है, इसमें अंतिम निर्णय ग्राम सभा का होता है, अभी तक चैनपुर प्रखण्ड के 83 गांव में उन्होंने काम किया है...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GUMLA LALIT KUAMRA MAHATO SONG VICTIMS REGISTER
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज...गीत-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई-
लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया-
भ्रात भावना का प्रकाश सारे जग में फैलाया-
अगणित बार बचायी जिसने, मानवता की लाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 22nd July 2018...
1.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे। इस अभियान का समापन 29 जुलाई को हरेली के मौके पर होगा|
2.छत्तीसगढ़ के सुकमा और दक्षिण बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं सुकमा जिले में शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है. बाढ़ के चलते सुकमा जिले का संपर्क सीमावर्ती राज्य ओडिशा से कट गया है|
3.छत्तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में 15 बच्चे सवार थे. हादसे में सभी बच्चों को चोटें आईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है|
4.एक निजी आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़ ने पंडरी मेन रोड में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा|
5.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर नगर भ्रमण कराया गया. कोरिया पैलेस बैकुण्ठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार होगा|
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM
गुंजाला, आदिलाबाद, तेलंगाना में गुंजाला गोंडी लिपि पर हुए कार्यक्रम की रिपोर्ट (गोंडी भाषा में)...
अरका मानिकराव तेलंगाना राज्य जिला-आदिलाबाद, तहसील-नारनुरमंडल गुंजाला से बता रहे है कि आज गुंजाला में गोंडी भाषा को लेकर कार्यक्रम मनाया गया| गुंजाला में गोंडी लिपि का अविष्कार किया गया था. इस अवसर पर आदिलाबाद जिला के कलेक्टर दिव्या राजन और रिटायर I.A.S. ऑफिसर गायत्री सिंह नेपुलु उपस्थित थे. नेपुलु ने एक किताब लिखा हैं | किताब का नाम इत मडा ता महिमा है. इसमें आदिवासी इलाको में जब वो कलेक्टर थे तब का अनुभव लिखे है| इस कर्यक्रम में बहुत सारे अतिथिगण आए थे और गोंड समाज के करीबन 150,200 लोग आये और वैसे ही कार्यक्रम हर साल मनाना है करके गोंड समाज के लोगों से निवेदन कर रहे है| अरका मानिकराव@8331065750.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: ARKA MANIKRAO GONDI
हा दानुनि ले दाय्यु यों नुनिले वाया ले...गोंडी गीत-
ग्राम-पंचायत टेकनार, ब्लॉक-दन्तेवाडा, जिला -दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़ ) से कायो बाई एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत के माध्यम से दंतेवाडा जिले के महिला पंच सरपंच लोग मुख्यमंत्री को उन्हें रायपुर घुमाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं :
हा दानुनि ले दाय्यु यों नुनिले वाया ले-
रामे रेका रायपुर रो, रामे रेका रायपुर रो-
नुनिले वाया वाय-
हा रमन सिंह ना मौका नुनिले,
रमन सिंह ना मौका यों नुनिले वाया ले-
ये मन्निकिन मौका डोर्कता नुनिले,
मन्निकिन मौका डोर्कता यो नुनिले वाया ले-
मन वन्ता वावोले नुनिले,मन वन्ता वावो यों –
नुनिले वाया वाय-
बाता-बाता उढताल नुनिले-
बाता-बाता उढताल यों – नुनिले वाया वाय-
ये बिडिया-बिडिया ऑफिस-
बिडिया-बिडिया ऑफिस यो-
नुनिले वाया वाय-
ग्राम सभा उदानेद,ग्राम सभा उदानेद यो....
