संगी हो संगी गा सीजीनेट महान होगे...छत्तीसगढ़ी सीजीनेट गीत
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते सीजीनेट पर आधारित एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
संगी हो संगी गा सीजीनेट महान होगे-
गांव कर पीरा सुने नही कोई-
कब याद आथे जब बोट आथे कोई-
नई मिलही चाऊर तो कर हो रिपोर्ट-
नही मिलही पेंशन तो कर ही रिपोर्ट-
संगी हो संगी गा सीजीनेट महान होगे...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर घरो और रास्तो में चला जाता है 8 साल से कोई मदद नही पहुंची-
ग्राम-धुलेता, तहसील-फिलौर, जिला-जलंधर (पंजाब) से जगदीश बता रहे है, उनके गाँव में एक तालाब है जिसमे पूरे गाँव का पानी इकठ्ठा होता है, जो पिछले 7-8 साल से ओवरफ्लो हो रहा है और लोगो के घर में जा रहा हैं जिसके कारण उनके घर का सामान ख़राब हो जाता है, बच्चो को स्कूल और लोगो को कही भी आने-जाने में दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास गुहार लगाई लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: सरपंच@9501642412, BDO@9464369408, DDO@01812224513. संपर्क नंबर@9417794890.
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: JAGDISH JALANDHAR SONG VICTIMS REGISTER
सावन भादों धोरी नोनी गेला: सादरी भाषा में रोपा ( किसान) गीत
ग्राम-सुगासरवा, पंचायत-बरवेनगर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से एरिना एक्का, स्टेला एक्का, बलेरिया एक्का और रजलिया लकड़ा सादरी भाषा में एक रोपा गीत सुना रहे हैं :
सावन भादों धोरी नोनी गेला-
आइए सोका बरखा बाद बदरिया-
ये लालय कादो सिंगे सकय हीड़ा-
रोपो से रोपो ही मानस-
कीने रोपरो रोपय कहा गले हो घरा के रा घरनी...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: ARINA EKKA RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER
हिरवो-हिरवो नेली दिसी लाता...गोंडी गीत-
ग्राम-कौड़िया, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से रिंकी उइके और रंजना उइके एक गोंडी गीत सुना रहे है. यह गीत जब खेत में फसल उगता है तब उसको देखकर गाते है:
हिरवो-हिरवो नेली दिसी लाता-
अदे बालमा-बालमा-बालमा-
नसीब अप्लो ता खुले माता-
हिरवो-हिरवो बरटी न फसल वाया लाता-
अदे बालमा-बालमा-बालमा-
हिरवो-हिरवो नेली दिसी लाता...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: CHHINDWARA GONDI SONG RANJNA UIKEY RINKY UIKEY
2001 से आदिवासी इस गाँव में रहते हैं, न वोटर लिस्ट में नाम जुड़ा, न पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य मिला...
साहपुर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से राजेंद्र गडवाल बता रहे हैं, ग्राम-दानवाखेड़ा
ब्लाक-घोडाडोंगरी में 2001 से आदिवासी समुदाय निवासरत हैं लेकिन आज तक जिला प्रशासन द्वारा उनका वोटर लिस्ट में नाम नही जोड़ा गया है, ना ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी की सुविधा है, इस संबंध में उन्होंने कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटे, धरना प्रदर्शन किया, बावजूद प्रशासन इस पर ध्यान नही दे रही है, अभी हाल में ही उन्होंने 11 जुलाई 2018 को रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमे 300 लोग का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाना है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात करें : 8602330270, पूर्व विधायक@9425003853, संपर्क@9424471101.
