आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने के घरेलू उपाय

ग्राम-कुमली, पोस्ट-धाड़ीभानपुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से वैद्य मिट्ठनलाल यादव वह उच्च रक्तचाप जिससे शरीर में लकवा मार देने का ख़तरा होता है उसका देहाती इलाज बता रहे हैं । वे बता रहे है एक पौधा सटका होता है. इसको देहाती भाषा में शन कहते हैं जिसका सुतली होता है और उसका बीज होता हैं । उस पौधे के छिलके को छीलते हैं जिससे सुतली बनती है | उसके 100 ग्राम बीज को पीसकर पावडर बना लें और उसका 21 गोली बनाया जाये और उनको 21 दिन तक सुबह शाम खिलाएं इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाएगा और लकवे की आशंका ख़त्म हो जाएगी । अधिक जानकारी के लिए आप वैद्य मिट्ठनलाल यादव से 7828287936 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Posted on: Oct 27, 2016. Tags: MITTHANLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बाल मित्र शाला में होमी बन जाऊँगा...भीली शिक्षा गीत

ग्राम-लोडी, तहसील-धार, जिला-धार (म.प्र.) से सुनील वास्कले शिक्षा पर भीली भाषा में एक गीत सुना रहे है:
बाल मित्र शाला में होमी बन जाऊँगा-
दादा रो मरो नावा लिखाड़ी दे-
नावा लिखाड़ी बेटा बोकडा कौन चरावा-
बोकडा-बोकडा सब भाई चराई लावा...

Posted on: Oct 26, 2016. Tags: SONG SUNIL WASKLE VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बवासीर का घरेलू उपचार

ग्राम पंचायत कुम्हली पोस्ट धाड़ीभानपुर, विकासखंड मवई, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य मिट्ठन लाल यादव बवासीर का वनौषधि से उपचार बता रहे है | जमराशी नामक पौधा होता है, जो घरो के आस-पास तथा खेत एंव बाड़ियों में भी पाया जाता है इसके पत्ते तेंदू के पत्तों की तरह होते हैं |इस पौधे का एक एक किलोग्राम छाल निकाले और कूट-कूट कर पाउडर बना लेवे | और दस ग्राम पाउडर को 100 ग्राम पानी में घोल बना कर | सुबह शाम रोगी को पिलायें | शीघ्र ही लाभ होगा | इसके अलावा नारियल के बूच की राख बनाकर भष्म को बवासीर में जहां से खून निकलता हो वहां पर २० ग्राम की मात्रा में कुछ दिन लगाने से यह रोग जड़ से ही नष्ट हो जाएगा । यादव@7828287936

Posted on: Oct 26, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER mithanlal

मुझे घर नहीं बिन और सहारो का बस तेरा सहारा काफी है...प्रेरक गीत

जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से संजीव कुमार दीवाना एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मुझे घर नहीं बिन और सहारो का बस तेरा सहारा काफी है-
मझदार में डूबने वालों को एक तेरा किनारा काफी है-
बन-बन के सहारे टूटते है रीति पुरानी है जग की-
टूटे न कभी छूटे न कभी बस तेरा सहारा बाकी है-
यहाँ रिश्वत और सिफारिश से कोई काम नहीं बन सकता है-
बिगड़ी संवर जाने के लिए एक तेरा ही सहारा काफी है...

Posted on: Oct 26, 2016. Tags: SANJEEV KUMAR DIWANA SONG VICTIMS REGISTER

हमार बलमा भी जवानवा सखी...फ़ौजी गीत

मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत प्रस्तुत कर रहे है,जो फौजी भाईयों पर आधारित है जिसमें फौजी की पत्नीं अपने पति की काबिलियत की तारीफ करते हुए अपने सहेलियों को बता रहीं है:
हमार बलमा भी जवानवा सखी-
फौजी है सूट-बूट में दिशन्वा में घुमले-
सिमवा पर देशवा तिरंगा फहरावे ले-
कभी दुश्मनवा के घुसें ना देहले-
अपन देशवासियों के चेन से सुते देहले-
तिरंगा रंग में रंगा ले सखीं...
देशवा के रक्षा खातिर हरदम घुमले-
प्राण ना के अपना चिंता ना करले-
चिंता ना हो चिंता ना हो-
हमूं बलमा पर कुर्बान सखी
हमर बलमा जवानवा सखी...

Posted on: Oct 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »