स्वास्थ्य स्वर: मैंने अपने पूर्वजों से इलाज करना सीखा, बवासीर, गैस,शुगर के मरीज़ ज़्यादा आते हैं...
वैद्य बिसाऊराम सोडी ग्राम-सिधवान नयापारा, तहसील-केशकाल, जिला-कोंडागाँव के रहने वाले है वे बता रहे है कि वैद्य का काम उनके घर में तीन पीढ़ी से करते आ रहे है और वे भी 2001 से कर रहे है वे भी अपने पिता और दादा से सीखे है और खुद जंगल से जड़ी बूटी लाते है और जो जड़ी बूटी जंगल में नहीं मिलते है उनको खरीदकर लाते है और वे शुगर, गैस, बवासीर, हड्डी जोड़ का इलाज करते है और हर महीने उनके पास लगभग 150-200 मरीज आ जाते है और वे समाज सेवी की तरह काम करते है | उनके पास ज्यादातर गैस, बवासीर शुगर के मरीज आते है और बवासीर तीन प्रकार के होते है, खुजली वाला, मसा वाला, खुनी वाला होता है वे उन तीनो रोगों का इलाज करते है.
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
चल पड़े है लोग मेरे गाँव के, अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के...संघटन गीत -
ग्राम-हेडला, प्रखंड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से धर्मेन्द्र कुमार एक संघटन गीत सुना रहे है:
चल पड़े है लोग मेरे गाँव के-
अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के-
मानव अधिकार के लोग-
ले मसाले चल पड़े है लोग मेरे गाँव के-
अब मानव अधिकार के अँधेरे-
जीत लेंगे लोग मेरे गाँव के-
घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना...
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हे मेरे प्यारे वतन हे मेरे बिछड़े चमन...देशभक्ति गीत -
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता झंडा दिवस के सम्बन्ध में एक गीत सुन रहे है:
हे मेरे प्यारे वतन हे मेरे बिछड़े चमन-
तुझपे दिल कुर्बान तू ही मेरी आरजू तू-
ही मेरी आबरू तू ही मेरी जान-
माँ दिल बनके कभी सीने से लग जाती है तू-
और नन्नी से बेटी बनके आ जाती है तू-
जितना याद आता है मुझको उतना तडपाती है तू-
हे मेरे प्यारे वतन ये मेरे बिछड़े चमन...
Posted on: Dec 10, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
ऋषि की विद्या और रटंत तोता की कहानी -
एक था ऋषि, वे शिकारियों से एक तोता मंगवाया, तोता को एक रट लगवाया: शिकारी आएगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, लोभ से फसना नहीं. उसे दोहा की तरह याद कराया तोता उसे रट लिया. ऋषि ने एक दिन कहा इस तोता को अब मैं छोड़ देता हूँ | तोता को छोड़ दिया फिर एक शिकारी को ऋषि ने कहा अगर आप उस तोता को पकडकर देते है तो मैं आपको ढेर सारे इनाम दूंगा तो शिकारी ने दाना डाला, जाल बिछाया और उस तोते को पकड़ने के लिए लग गया तोता आया और दाना के लालच में उस जाल में फंस गया | फिर उसे ऋषि ने लिया उसे कहा तोता मैंने आपको क्या सिखाया था आप ने तो दोहा को रट लिया लेकिन इसको रटने से नहीं इसका उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा. धर्मेन्द्र कुमार9608798628.
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
सरकार ने रबी में धान पर प्रतिबन्ध लगाया है, हम बगैर सिंचाई के धान उगाते हैं, कृपया हमें उगाने दें...
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान के बोवाई पर प्रतिबन्ध लगाया है जिसका प्रतिकूल प्रभाव उन किसानो को पड रहा है जिनकी धान की खेती बिना सिंचाई के होती थी वे पूर्व सरपंच शिवप्रसाद राठिया से चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं वे ग्राम पंचायत बनई के है वे प्रति वर्ष धान की दो फसल लेते हैं इसके अलावा कोई फसल नही होता है वे अपनी 6 एकड़ भूमि पर रबी की धान फसल बोना चाहते हैं जो इस फसल के लिए अनुकूल है लेकिन सरकार के इस फैसले से वे खेती नही कर पा रहे हैं. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर निवेदन करें जिससे वे अपनी भूमि का उपयोग कर सके. कलेक्टर@07762222103.गुप्ता@9993891275

