लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन गीत -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के साथ क्लासिकल भजन सुना रहे है:
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी-
तुम बिन औरन दूजा-
बीच भंवर में आन पड़ी है-
मैया मोरी डगमग डोले-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

दर्शन दो घनश्याम आज मोरी अखियाँ प्यासी रे...भजन -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं :
दर्शन दो घनश्याम आज मोरी अखियाँ प्यासी रे – द्वार दया की जब तुम खोले पंचम स्वर में गूंगा बोले – अंधा देख लंगड़ा चल चल पहुंचे कशी रे – दर्शन दो घनश्याम आज मोरी अखियाँ प्यासी रे...

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

रायगढ़ के केलो जलाशय में किसानों को पट्टे तो दिए गए हैं, पर संचालन में अनियमितता के आरोप...

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि जो केलो जलाशय 855 हेक्टेयर का जलाशय है वर्ष 2013-14 में उसका पट्टा वितरित किया गया वे कपिल मछुवारा समिति के सम्मानित सदस्य है| वे बता रहे है कि आज तक इस समिति में जो उत्पादन होना है वो सिर्फ कागजो में है और जो बीज छोड़ा जा रहा है वह भी कागजो में है भले ही वह प्रवाहित किया जा रहा है उन बीजो का कोई लेना देना नहीं है मछुवारो को वो सीधा डेम में छोड़ा जाता है और गेट खोलने के बाद वह बह जाता है इस तरह से किया जा रहा है इन अधिकारियो से बात कर इसका सही तरीके से संचालन करे: मत्स्य सहायक संचालक@9039820299, कलेक्टर ऑफिस लेडलाइन नंबर@07762222103. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : किसान के पशुधन का मैदा और अपामार से उपचार -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बोल रहे है कि हमारा जो पशुधन गाय, बैल, भैस है उनके लिए ऐसे बहुत सारे वन औषधि है जिनके माध्यम से हम लोग उपचार करते है यह उपचार का सहज माध्यम है. भैस के कंधे में जब सूजन आ जाता है तो मैदा जिसको बेसन कहते है उसकी छाल को कूटकर गरम कर उसमे लेप करने से उसका सूजन ठीक होता है और किसी भी प्रकार का घाव बन जाता है गाय में हो या बैल में हो उसके लिए सबसे अच्छा उपचार है जिसको हम साधारण भाषा में गोड्साठ और जिसको हिन्दी में अपामार्ग कहते हैं उसके जड़ तना पेड़ को उसके गले में बाँध देना है और तीन दिन तक उसको स्पर्श नहीं करना है निश्चित ही आराम और लाभ मिलेगा. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में बिजली नहीं है, आवेदन देते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है कृपया हमारी मदद करे...

ग्राम-ढाडकरवा (मुवारीपारा), पोस्ट-देवकी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली लगवाने के लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन दिया था तो बोले थे कि एक से डेढ़ महीने के अन्दर लग जायेगा लेकिन इंतजार करते करते नहीं लगा तो उन्होंने फिर से सूरजपुर जनदर्शन में आवेदन दिया तो उन्होंने भी एक से डेढ़ माह के अंदर लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी 3-4 माह हो गए अभी तक नहीं लगा इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें : सचिव@9294796029, सरपंच@8458854495, बिजली अधिकारी@8120047650. सुरेन्द्र कुमार@8223935637.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »