मेरी अम्बे मेरी जगदम्बे जरा फरियाद सुन लो...भक्ति गीत

अशोक कुमार कोरी, ग्राम-हरदौहां, पंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
मेरी अम्बे मेरी जगदम्बे जरा फरियाद सुन लो-
मेरा दिल बेचैन है दर्शनों के लिए-
मईया के दुवारे एक अँधा पुकारे-
अंधे को नैन देदो उम्र भर के लिए-
मेरी अम्बे मेरी जगदम्बे जरा फरियाद सुन लो...

Posted on: Nov 15, 2016. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER

अपने माँ-बाप का दिल न दुखा-दिल न दुखा...गीत

सोनाली राजपूत ग्राम-रामपुर,विकासखंड-ढीमरखेड़ा, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रही है:
अपने माँ-बाप का तू दिल न दुखा-दिल न दुखा-
मेरे आका मेरे मौला मेरे मालिक ने कहा-
बाप के प्यार से अच्छी कोई दौलत क्या है-
माँ का आँचल जो सलामत है तो जन्नत क्या है-
ये जो राजी हैं तो राजी है खुदा-
तेरे माँ-बाप ने शादी भी रचाई तेरी-
इस कदर धूम से बरात सजाई तेरी-
तूने इस अहसान के बदले में उन्हें कुछ न दिया-
अपने माँ-बाप का दिल न दुखा...

Posted on: Nov 15, 2016. Tags: SONALI RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER

अब तक के प्रमुख वैज्ञानिक आविष्कार तथा आविष्कारको के बारे में जानकारी...

ग्राम-कड़हर, पोस्ट-ढकरा, थाना-सुहागी, तहसील त्यौथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उमेश कुमार पाल अब तक के कुछ प्रमुख आविष्कार और अविष्कारकों के बारे में बता रहे हैं :
टेलीफोन का आविष्कार – ग्राहम बेल ने किया था-
बिजली केबल का आविष्कार – थामस हल्वा एडिसन ने किया-
टेलीविजन का अविष्कार – जान वेयरड ने किया था-
वायुयान का आविष्कार – राइट बन्धु ने किया था-
रेडियो का आविष्कार – मार्कोनी ने किया था-
रेडियम का आविष्कार – मेडम क्यूरी ने किया-
मोटर कार का आविष्कार – फोर्ड ने किया था-
साइकिल का अविष्कार – मेथ्स इलन ने किया...

Posted on: Nov 15, 2016. Tags: SONG UMESH KUMAR PAL VICTIMS REGISTER

मेहँदी के पत्ता नार के दाना...विवाह गीत

सुनील कुमार विसेंद्र्पुर, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से गीता देवी से एक विवाह गीत सुन रहे हैं:
मेहँदी के पत्ता नार के दाना-
इस पर सोनू दुलहा राम बने है – कोठे के ऊपर भाभी खड़ी है-
भाभी के आँचल सुहाग से भरी है – मेहँदी के पत्ता नार के दाना...

Posted on: Nov 15, 2016. Tags: GEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

कंचा सुपारी फूटत नहीं हो, सीजीनेट के समाचार सिरत नय्या वो...गीत

ग्राम-चदेंरा, थाना-दलदली तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सीजीनेट और सावन रेडियो पर एक गीत सुना रही हैं :
कंचा सुपारी फूटत नय्या वो-
सावन रेडियो के समाचार सिरत नय्या वो-
कंचा सुपारी फूटत नय्या वो-
सीजीनेट के समाचार सिरत नय्या वो-
कंचा सुपारी फूटत नय्या वो-
समाचार नेटवर्क सिरत नय्या वो-
सीजीनेट के समाचार सिरत नय्या वो...

Posted on: Nov 15, 2016. Tags: LALITA AAYAAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »