राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा की कहानी...(माडिया भाषा में)

नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा थे, अभी भी उनके तलवार अहेरी में है उनका पूजापाठ किया जाता है | उसका कोई परिवार कुटुम्ब नहीं था वे अकेले ही थे भामरागड में उनका ही राज था | उसका राज जाने के बाद धर्माराव आतरम का राज आया तब सरकार का शासन बना ऐसा वे बता रहे है |

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI STORY

कोरोना बीमारी से बचने के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए... (माडिया भाषा में)

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि देश में कोरोना बीमारी से बचने के लिए क्या-क्या उपाय है उसके बारे में माडिया भाषा में बता रहे है कि मुहं में मास्क पहनकर रहना चाहिए किसी से पानी नहीं मांगना चाहिए और दूर-दूर रहना है | बार-बार साबुन से हाथ धुलना है ऐसा सरकार के नियम है ऐसा वे माडिया भाषा में जानकारी दे रहे है |

Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH CORONA DEVJI PUNGATI STORY

मुंबई : लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...

मंजीत कुमार झा नाला सोपारा ईस्ट पालघर मुंबई में रहते है, वे बता रहे है कि उनके पिताजी ऑटो चलाते है लेकिन लॉकडाउन के कारण सब बंद है उसके कारण इनके पास पैसे भी ख़तम हो गए है और राशन भी नहीं खरीद पा रहे है | खाने की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7499820472. (168033)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANJIT KUMAR JHA MUMBAI MH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में राशन नहीं मिल रहा है, खाने के लिये पेरशानी होती है...मदद करें-

प्रियंका नगरी, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से संजीवनी मस्के बता रही हैं, लॉकडाउन में काम नहीं है, खाने समस्या है, राशन नहीं है, जिसके कारण दिक्कत रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर, राशन व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9604779543 (167952)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SANJIWANI MASKE SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने की समस्या है कहीं से मदद नहीं मिल रही है

सांई सत्यम पार्क, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से जितेंद्र कुमार राम बता रहे हैं वे बिहार के छपरा जिले के निवासी हैं, वे लॉकडाउन में फंसे हैं 3 लोग हैं, वहां बेल्डिंग का काम करते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, कहीं से मदद नहीं मिल रही है, वे परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7676661330. (166716)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA KUMAR MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER RAM

« View Newer Reports

View Older Reports »