जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे...नागपुरी गीत
ग्राम-पथरी, पोस्ट-लुर्गीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कान्ति छोटा नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रही हैं :
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे-
कुरसी में मास्टर विद्या पढावे नी दिदिया पढ़ा-
श्रीमती इंदिरा गाँधी देश के प्रधान मंत्री-
पापी रे पंजाबी दुश्मन गोली से उड़ा ला रे-
नवा-नवा सड़क में एक गो बंगालिन बैठी-
मांगे सिनुर पीछे लसरत जायेओ-
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे...
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: KANTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
गरीबो को सुनो वो तुम्हारी सुनेगा...गीत
ग्राम-पथरी, पोस्ट-लुर्गीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
गरीबो को सुनो वो तुम्हारी सुनेगा-
तुम एक पैसा दोगे-वो दस लाख देगा-
बदकिस्मत बीमार बुड्ढा कदम-कदम पे गिरता है-
फिर भी इन बच्चो के खातिर हाथ पसारे फिरता है...
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: KALAVATI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
मंद मंद पवन मुझे रोज़ बुलाये, छोटा सा मन मेरा ठुमुक ठुमुक नाचे...गीत
ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उतारी रोड जिला पलामू (झारखण्ड) से मैनी कुमारी एक गीत सुना रही है :
मंद मंद पवन मुझे रोज़ बुलाये-
मंद मंद पवन मुझे रोज़ बुलाये-
छोटा सा मन मेरा ठुमुक ठुमुक नाचे-
छोटा सा मन मेरा ठुमुक ठुमुक नाचे-
आशमा से देखूं तो क्या नजर आये-
आशमा से देखूं तो क्या नजर आये-
चंदा तारा सारा नजर आये-
चंदा तारा सारा नजर आये-
मंद मंद पवन मुझे रोज़ बुलाये-
मंद मंद पवन मुझे रोज़ बुलाये...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: MAINI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
आग लगे सोलह श्रृंगार हो, पापी दहेज़ के कारण...बघेली दहेज़ विरोधी गीत
ग्राम-पौढ़ी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से फूल कुमारी तिवारी एक दहेज़ विरोधी गीत सुना रही है :
आग लगे सोलह श्रृंगार हो, पापी दहेज़ के कारण-
विधि का विधान पंडित, भेद हुइगा सारा-
पाए कम दहेज समधी, गरम हुइगा पारा-
मढ़ई एतर बैठे दुल्हे, गलवा फुलाए-
जब तक हीरो होन्डा, सामने न आए-
मंगिया ना भर हम, कुरितिया हो-
पापी दहेज़ के कारण...
Posted on: May 29, 2017. Tags: FULKUMARI TIWARI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के सुना सब नारी, संगठन के करा तैयारी...जागरूकता गीत-
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रिंकी कुमारी एक जागरुकता गीत सुना रही हैं :
गाँव के सुना सब नारी, संगठन के करा तैयारी – बिना रे संगठनमा के बने नहीं काममा-
कर ला लड़ैया अपन जारी,सुना हे बहिना करा तैयारी-
एक-एक ईटा मिलके बने ले मकानमा-
कर ला संगठन अपन जारी...

