जमीन का पट्टा न होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही,अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया मदद करें...
पतेरा टोला, पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर
(छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं उनके पास पुराने समय से पट्टा नही रहने के कारण उन्हें बहुत परेशानी है, जो नया मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बन रहा है उसमें भी उनको पट्टा नहीं मिला है. स्कूलों में शिक्षकों द्वारा भी माँगा जाता है, संबंधित आवेदन अधिकारीयों को कई बार आवेदन दिए हैं,पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया दिए अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर पट्टा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9416360411, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878. संपर्क @9111923350.
Posted on: Sep 02, 2018. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG LAND SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
Impact: Started getting pension for disabled people after CGnet report, thanks...
ग्राम-धवाटाड़, ब्लॉक-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे हैं, कि उनके गाँव के कल्पना कुमारी को पहले विकलांगता पेंशन मिल रहा था, पर फरवरी 2016 से उनको विकलंगता पेंशन मिलना बंद हो गया, जिससे उन्हें बहुत आर्थिक परेशानी हो रही थी, उन्होंने इसका शिकायत कई बार पिछले दो सालों में अधिकारियों को दिया पर कोई फायदा नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट में मई 2018 को अपना संदेश रिकॉर्ड किया और अगस्त 2018 को उनके खाते में पेंशन राशि आना चालू हो गया है जिससे वे बहुत खुश हैं और अब वे सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि आप सभी कृपया गरीबों की ऐसे ही मदद करते रहें: शिवनारायण महतो@9939727689.
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: BOKARO DISABLE IMPACT JARIDIH JHARKHAND PENSION SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER
टेंगया वाले टेंगया ला दर के कंधा मा ओला ला सजावत हे...गोंडवाना गीत
ग्राम-पंजीडर से आलोक प्रताप सिह आयाम छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
टेंगया वाले टेंगया ला दर के कंधा मा ओला ला सजावत हे – कंधा मा ओला ला सजावत हे – धनि वाले धनि ला दर के तेल ला ओला लगावत हे-
तेल ला ओला लगावत हे – जागात हे जगात हे जी – पावन गढ गढया-
ओदे जागात हे – जागात हे जगात हे जी-
पावन गढ गढया...
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: ALOK CHHATTISGARHI SONG PRATAP SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our electricity problem got solved after reporting on CGnet Swara...
ग्राम-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ पैकरा बता रहे हैं कि उनके गांव में विद्युत की समस्या थी, लोग लकड़ी का पोल लगाकर काम चलाते थे,
समस्या के निराकरण के लिए उन्हीने विद्युत विभाग में कई बार आवेदन किया था, अधिकारी हो जाएगा बोलकर काम को टाल देते थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 2 महीना पहले रिकॉर्ड किया, जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों को फोन किया तो उनकी समस्या हल हो गई है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से गांव में बिजली की समस्या हल हो गई : लोकनाथ पैकरा@9617162766.
Posted on: Aug 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH ELECTRICITY IMPACT LOKNATH PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में शौचालय निर्माण का काम अधूरा, दूर खुले में जाकर शौच करते हैं, जगह नहीं मिलती...
पीपरपारा, ग्राम पंचायत-नरोला, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनीसा और बुधनी बता रहे हैं, कि उनके गांव के पीपरपारा वार्ड क्रमांक 14-15 में शौचालय निर्माण का काम शुरू किया गया, लेकिन पूरा नही किया गया है, गांव के कई लोगो के शौचालय की ऐसी स्थिति है कि लोगो को दूर जाकर खुले में शौच करना पड़ता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण कार्य पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@9009953874, सचिव@9009919083, CEO@9165689001, SDM@9165493212. कमान सिंह@9754686561, 9669467365.
