लॉकडाउन में फंसे है, छोटे-छोटे बच्चे भी है साथ में, राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...

मोहम्मद नावेद लखनऊ उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, वे अभी गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागांव गली नंबर 1 नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते है उनके साथ 2 बच्चे भी है राशन की समस्या है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नंबर@8800284157. (169543) DW

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD NAVED NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के बाद शहर से गाँव आये, पर हमारे पास काम नहीं, हमे रोजगार दिलवाने में मदद करें...

ग्राम- छतैनी ब्लॉक-जवा थाना-पनवार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से राजनारायण वर्मा बता रहें है कि मै लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसा था और बड़ी मुश्किल से भूखे प्यासे किसी तरह अभी घर आ गया हूँ पर गांव में भी काम नहीं मिल रहा है और मेरे जैसे ऐसे ही दर्जनों और मज़दूर हैं हम सब परेशान हैं | सरकार द्वारा कहा गया था कि वापस आने वालों के खाते में एक हज़ार रू दिया जाएगा पर हम लोगों में से किसी के भी खाते में वह पैसा नहीं आया है |  सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके गांव में काम  चालू करने का प्रयास करें : जवा CEO@9407803480, SDM@9750859545. संपर्क नम्बर@7485961830. (169545)     

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAJNARAYAN VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

काम के लिए गुजरात गए थे, लौटे हैं तो गाँव में न पानी है न काम, पूरे हैंडपंप सालों से खराब है...

ग्राम-गुड, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में मौजेलाल आदिवासी और सोमनाथ कोल हैं जो बता रहे है कि लम्बे समय से ग्राम गुड के हैण्डपम्प पुरे जाम है पानी नहीं निकलता है बहुत दूर से पानी लाकर पीते है | दूर से साइकिल में पानी लाकर पीने में बहुत परेशानी हो रही है |मंगल बता रहे हैं काम करने गुजरात गए हैं बड़ी मुश्किल से लौटे हैं तो गाँव में पीने का पानी भी नहीं है और कोई काम भी नहीं है हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए PHE विभाग के कर्मचारियों के पास शिकायत करते है तो बोलते है कि हैण्डपम्प चालू है और हैण्डपम्प को खोलकर चले जाते है और बोलते है नहीं सुधरेगा | |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : SDM@9754859545.  संपर्क नम्बर@9109784723.

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA HANDPUMP PROBLEM JAGDISH MOUJELAL ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

शहर से लौटे हैं, गाँव में कोई रोजगार नहीं, खाने को राशन भी नहीं है, कृपया रोजगार दिलवाएं...

ग्राम-मांझीपुर ब्लाक-बुआबिछिया जिला मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ मुकेश कुमार अहिरवार, पंचमलाल बता रहें है कि लॉकडाउन में बाहर फसें थे अभी गांव आ गए है  हमे रोजगार नहीं मिल रहा है न ही गांव में रोजगार मिल पाता है और रोजगार खोजते-खोजते बहुत परेशान होते है ग्राम पंचायत से भी कोई मजदूरी नहीं मिलती है और न ही पंचायत में उनका नाम जुड़ा है उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है बांस के टटिया का मकान हैं अभी उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हमे रोजगार दिलाने का प्रयास करें संपर्क नंबर@9301321598. सचिव@8987893744, सांसद@9868180495.
   

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANDLA MP MUKESH KUMAR AHIRWAR SONG SONTOSH AHIRWAR VICTIMS REGISTER

सद्भावना सम्मान दे माँ शारदे हमे ज्ञान दे...कोरोना पर कविता-

ग्राम-बकेनिया, पोस्ट-गोविन्दपुर, जिला-सिद्धार्थ नगर उत्तरप्रदेश से राधेश्याम कोरोना समस्या पर आधारित एक कविता सुना रहे है :
सद्भावना सम्मान दे माँ शारदे हमे ज्ञान दे-
अर्जित करूँ धन बुद्धि कल संकित करूँ-
अभिमान से वंचित रहूँ ऐसा विमल वरदान दे-
माँ शारदे हमे ज्ञान दे, माँ शारदे हमे ज्ञान दे...

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA POEM RADHESHYAM SIDHARTH NAGAR UP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »