आधुनिकता के दौर में बचपन खो गया है...कहानी-

आधुनिकता के दौर में बचपन खो गया है, हमारे चारो ओर हम ऊँ बच्चो को देख रहे हैं, जिनके पास आनंद नहीं है जिन्हें कोई अधिकार नहीं दिया गया है, जिन्हें स्वतंत्रता की अनुमति नहीं है कि बच्चा होना आखिर होता क्या है, बच्चो को तेजी से पढने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा हैं, इसे किया जा रहा है जैसे वे उनकी बोझिल अवस्था है, इसे जीतनी जल्दी हो दूर कर दो|

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG STORY SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

भईया गाँधी जी का सपना सजाना...गीत

मुजफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
भईया गाँधी जी का सपना सजाना-
हाय राम देशवा को है बचाना-
जो बोले थे लाना सच और अहिंसा-
मगर दुष्टों ने ले आया हिंसा-
मिलजुल के है हिंसा मिटाना-
हाय राम देशवा को है बचाना-
भईया गाँधी जी का सपना सजाना...

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: BIHAR MUZFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कहवा के पीयर माटी...गीत-

प्रसार केंद्र सामाजिक सांस्कृतिक सोधसंस्थान एवं लोक कला प्रशिक्षण केंद्र से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं-
कहवा के पीयर माटी, अरे कहवा के पीयर माटी-
कहां के कोदार हो-
कहवां के सात सुहागिन माटी कोड़े जात हो-
सीतामडी के पीयर माटी सोन कोदार हो-
सीतामडी के सात सुहागिन माटी कोड़े जात हो...

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

खेतवा मा झूमे धान हो...गीत-

मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक फ़सली गीत सुना रहे हैं:
अरे अपना के किसनवा, खेतवा झूमे धान ओ-
दिनमा चमके दिवाकर के जोती-
रतिया मा बरसे आकाशवा से मोती – भोरवा मा सवेरा से किसान हो-
खेतवा मा झूमे धान ओ-
अरे अपन नाचे किसान ओ-
कलकल हरवा से मुखवा पिराये – मीठे – मीठे रसवा से मनवा जुडाये...

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SINIL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

नाबालिक को वाहन न चलाने दे न प्रोत्साहित करें...

सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी देते हुये मुजफ्सुफरपुर बिहार से सुनील कुमार बता रहे हैं 17 जनवरी 2020 को यह अभियान चलाया जा रहा हैं, बिहार में 536 घटनाओ में 385 नाबालिक वाहन चालको की मौत हुई है, नाबलिको वाहन ना चलाने दे और न प्रोत्साहित करें, नाबालिक के वाहन चलाने पर अभिभावक को दोषी माना जायेगा, और गाड़ी मालिक को 25,000 जुर्वाना और 3 साल की सजा दी जायेगी, साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेसन 12 माह के लिये रद्द कर दिया जायेगा, बच्चे को 25 की उम्र तक चालक लासेंस नहीं मिल सकेगा|

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: BIHAR INFORMATION MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »