मिरगा मारन को चले हैं भगवान, सीता का छोड़ पंचवटी...बघेली लोकगीत
अशोक कोरी ग्राम-हरदौहा, ग्राम पंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बघेलखंडी भाषा में एक लोकगीत गा रहे हैं:
मिरगा मारन को चले हैं भगवान-
सीता का छोड़ पंचवटी-
जब रे सीता जेवना बनावे-
याद करे भगवान-
उनके नयन से बहे लगे नीर-
सीता का छोड़...
Posted on: Nov 22, 2016. Tags: Ashok Kori SONG VICTIMS REGISTER
सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है सामाजिक सुरक्षा पेंशन माह के 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए...
भारत के अलग-अलग राज्यों में बुजर्गों, महिलाओं व विकलांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन अलग-अलग हिसाब से दी जाती है| अभी तक इसे सबका अधिकार नहीं माना जाता है |अधिकतर राज्यों में कम लोगों को पेंशन दी जाती है और पेंशन की राशि भी कम है और वह भी अनियमित रूप से मिलती है | कुछ राज्यों में जन आन्दोलनों के संघर्ष से इस राशि के पात्रता का दायरा बढ़ा है| केंद्र सरकार का पेंशन में योगदान बी.पी.एल.परिवारों तक ही सीमित है | अब कई राज्यों जैसे-झारखण्ड में धीरे-धीरे अन्य परिवारों को भी पेंशन मिलने लगा है | पेंशन में एकरूपता लाए जाने की ज़रुरत है तथा सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश है कि पेंशन प्रत्येक माह के 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए । सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Nov 22, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मैं आगे पढ़ना चाहता हूँ पर मेरे विद्यालय में स्थानांतरण प्रमाणपत्र के लिए 500 रू घूस मांग रहे हैं...
मैं आगे पढ़ना चाहता हूँ पर मेरे विद्यालय में स्थानांतरण प्रमाणपत्र देने के लिए 500 रू घूस मांग रहे हैं बता रहे हैं ग्राम शारदापुर, पोस्ट सुलसुली, तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अजय पाल | वे शासकीय हाई स्कूल सुलसुली तहसील वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में पढ़ते थे और अब आगे ओपन स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र न मिलने के कारण उसमे प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं | वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि वे उनके शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य महोदय को 09926144308 पर फोन कर के उनकी मदद करें जिससे वे अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सकें । अजय पाल@8085019840
Posted on: Nov 22, 2016. Tags: AJAY PAL SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo( Bluetooth) Radio in Hindi language: 23rd November 2016-
Today Anjali Choungad and Narmada Prasad are helping us listen to songs and reports in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Nov 22, 2016. Tags: ANJALI CHOUNGAD NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
तीन ही रंग के तिरंगवा झंडा उड़े आसमान...देशभक्ति गीत
ग्राम-चंदौरा थाना-चंगेली,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से तारा सिंह देशभक्ति गीत सुना रहे है:
तीन ही रंग के तिरंगवा-
झंडा उड़े आसमान-
बीच ही बाटे एगो चक्कर के निशान-
उहे भारत के निशान-
गाँधी बाबा दिहले अजदिया-
भैया बहिन दिहले जान-
भगत सिंह के हो गईल साथिया-
बहिनी भइले कुरबान-
तब जाके देशवा आजाद भईले
लोगवा गायें राष्ट्रगान कान-
कांधे पर टाँग के बंदुकिया-
दुश्मन चली पाकिस्तान...
