हमारी ज़मीन पर रेल्वे लाइन का काम ज़ोरों पर है पर हम किसान मुआवजे के लिए भटक रहे हैं...

ग्राम-खमरिया, तहसील घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के साथ में अजीत बहरा जो के रहने वाले है बता रहे है कि रेल गलियारा का काम व्यापक गति से चल रहा है और इस रेल गलियारा में प्रभावित 40-41 किसान है उन लोगो का मुआवजा के लिए लाले पड़े है और तहसील में धनराशि जमा पड़ा हुआ है उसका आज तक मुआवजा नहीं मिला है वे लोग छह महीने से घूम रहे है उससे पहले उनकी जमीन गोवा कम्पनी में गया था. साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका मुआवजा दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर ऑफिस लैंडलाइन@07762222103, घरघोडा S.D.M. व्हाटसप्प@9407720005. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

कंपनी के बनाए रोड में मेरे बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गयी, पर कंपनी ने कोई मुआवजा नहीं दिया...

कुदरीखार, तमनार रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पांडवों बता रहे है जिंदल पवार प्लांट के सामने बने रोड में ट्रेक्टर से दुर्घटना होने से उनके लड़के की मौत हो गई जिस पर उन्हें शासन द्वारा 25 हजार रूपए और सरपंच 2 हजार मदद राशि दी गई मृतक की पत्नी फूलबाई का कहना है जिंदल कम्पनी और वाहन मालिक की तरफ से उनको कोई सहयोग राशि नही दी गई है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे उन्हें उचित सहयोग मिल सके जिससे वे अपने बच्चो का पालन पोसन कर सके | कलेक्टर @07762222103, जिंदल अधिकारी@07767302002, SDM@9407720005, पटवारी@8505164333.राजेंद्@9993891275.

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

वर्षा आती पानी आती, धरती हरी भरी हो जाती...कविता -

ग्राम-भाडाटोला, विकासखंड-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान मार्को के साथ में भावेश कुंजाम, हेमंत उसेंडी, कैलाश कुंजाम एक कविता सुना रहे है:
वर्षा आती पानी आती धरती हरी भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसान खेतो में लगाता धान-
पकता धान दिवाली आती खूब सर्दियाँ ठण्ड लाती-
सुवेटर पहने तापे आग गाँव-गाँव में होती बात...

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: CHANDRABHAN MARKO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में इस साल रोड बना, डैम बना है, बिजली आई है और नया स्कूल भी बना है, हम खुश हैं...

ग्राम-कोदवा, पोस्ट-दाढ़ी, ब्लॉक और जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चन्द्राकर अपने गाँव के विकास की कहानी बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में इस साल नई-नई सड़क का निर्माण हुआ है, बिजली की सुविधा हुई है, डेम का निर्माण हुआ है और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. बेमेतरा जिला जो कि देश के दिल में बसा हुआ है वह विकास की ओर बढ़ता हुआ जिला है और उसका ही एक हिस्सा है उनका ब्लॉक और उनका जिला। वे बता रहे हैं कि इन सब विकास योजनाओं के सांथ ही उनके ब्लाक में एक दयानंद आर्य मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नाम का एक विद्यालय भी संचालित किया गया है जिससे वे बहुत खुश हैं | दिनेश चन्द्राकर@8821970567.

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER

कोयला खदान की जमीन के बदले वायदे का आधा भुगतान, उसके लिए भी इधर-उधर घुमा रहे हैं...

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के साथ आज घरघोड़ा क्षेत्र के कोयला खदान से प्रभावित ग्राम करवाही के रहने वाले किसान भीमराम नायक है वे बता रहे है कि उनकी भूमि अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड को शासन द्वारा दिया गया है पर उसका मुआवजा देने के लिए इधर उधर घुमाया जा रहा है और अब उन लोगो को जिस भुगतान का वादा किया गया था उसको आधा कर दिया गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका जमीन के बदले पूरा वायदानुसार भुगतान करवाने में मदद करें: कलेक्टर ऑफिस@07762222103, S.D.M. व्हाटसप@9407720005. राजेंद्र@9993891275.

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »