वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-

जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आज हम लोगो को सामान्य रूप से लगभग हर घर में पाए जाने वाले वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं वे कह रहे हैं सामान्यत: वात रोग में कमर दर्द और पैर दर्द आदि होता है, उस स्थिति में हर घर में पाए जाने वाली हल्दी 50 ग्राम, 50 ग्राम मेथी दाना, सोठ 50 ग्राम, अश्वगंधा चूर्ण 50 ग्राम सभी को कूट पीसकर के चूर्ण बना लें, उसके बाद तीन बार छान लें, और एक-एक चम्मच सुबह और रात को सोते समय खाली पेट गर्म दूध या पानी के सांथ एक सप्ताह तक सेवन करें, इससे दर्द से आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...डोमकच गीत-

भगत पारा, ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा-
रे सतवादी है आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
पढ़े बरे शिक्षा देहीं, देहीं मान सम्मान हाय रे पढ़े बरे शिक्षा देहीं-
मान सम्मान हाय रे आदिवासी खातिन भाई देहिन अधिकार-
हांथ जोड़ के सलाम करे झंडा तिरंगा हाय रे-
नदी धरी भीमरा रे सतवादी हरे, नदी धरी भीमरा...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: BABULAL MARAVI DOMKACH SONG SURAJPUR CHHATTISGARH SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

Scholarships for students and youth in Gondi : 15th August 2018 -

1. राष्ट्रीय स्तर-
7th ऑल इंडिया आर्ट कॉम्पिटीशन 2018-
2. राष्ट्रीय स्तर-
महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप (एमएआईटीएस) 2018-
3.राष्ट्रीय स्तर-
आईडीबी अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2018-19-

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: DINESH WATTI GONDI GONDI SCHOLARSHIP

हरियर-हरियर पांखी हवे, लाल-लाल चोच...रामायण श्लोक-

ग्राम-नवगई, बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ललनलाल जायसवाल रामायण का एक श्लोक सुना रहें है :
हरियर-हरियर पांखी हवे, लाल-लाल चोच-
पाकल आमा ला गिरा दे, करले सुगा मोर-
अरे चन्द्र लोक में चंदा नाचें, सूरज नाचे आकाश रे-
वीणा लेके नारद नाचे, शिव नाचे कैलाश रे-
टुटही मडईया में तिनके बिछौना, कब अईहैं राम दसरथ के ललनवा...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: LALANLAL JAISWAL SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

हमारे बैगा आदिवासी गाँव में पानी की बहुत समस्या, डेढ़ किलोमीटर दूर से गन्दा पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम-भलिन दादर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कातिकराम बैगा और पंडू बैगा बता रहे है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से गंदा पानी लाकर पीते हैं. 40 घर की बस्ती है, नदी का गंदा पानी पीकर सर्दी खासी खुजली होता है नहाने के लिए अभी खुद से श्रमदान कर के गड्डा बना रहे है सरकार से कोई मदद नहीं मिली है वहां भी पानी गन्दा है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार आवेदन दिया है लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: S.D.M.@7587202092. कातिकराम बैगा@9893883154.

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: KABIRDHAM CG KATIKRAM BAIGA PANDU BAIGA SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »